'पोती नहीं इस बार पोता चाहिए' चिरंजीवी ने बेटी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा-'डरता हूं कहीं...'
Chiranjeevi: तेलुगू स्टार चिरंजीवी ने हाल ही में अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए। अभिनेता फिल्म 'ब्रह्म आनंदम' के प्री-रिलीज़ इवेंट में शामिल हुए। जहां उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि उनके पास ऐसा कोई पोता नहीं है जो उनका वंश आगे बढ़ा सके। साथ ही कहा कि उन्हें डर है कहीं राम चरण की दूसरी बेटी ना हो जाए।
दरअसल, चिरंजीवी ने फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा, "जब मैं घर पर होता हूं, तो ऐसा नहीं लगता कि मैं अपनी पोतियों के बीच हूं; ऐसा लगता है जैसे मैं एक लेडीज हॉस्टल का वार्डन हूं, चारों ओर सिर्फ महिलाएं। मैं राम चरण से कहता हूं, कम से कम इस बार बेटा हो, ताकि हमारी विरासत आगे बढ़ सके, लेकिन उनकी बेटी उनके लिए बहुत प्यारी है।"

चिरंजीवी ने आगे राम चरण की बेटी ना हो जाए इस पर अपना डर जाहिर किया। उन्होंने कहा कि, "मुझे इस बात का सबसे ज्यादा डर है कि शायद फिर से उनकी बेटी ही हो।" चिरंजीवी को अपने इस बयान की वजह से अब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर चिरंजीवी के इस विवादित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, "चिरंजीवी सर की बातें सुनकर बहुत दुख हुआ। अगर बेटी है तो डर क्यों? वो भी लड़कों की तरह ही विरासत को आगे बढ़ाती हैं, या कभी-कभी उससे भी बेहतर। ऐसी बातें सार्वजनिक रूप से करना गलत संदेश देती हैं और हमें पीछे ले जाती हैं।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "चिरंजीवी पिछले कुछ दिनों से अपनी छवि के खिलाफ जा रहे हैं। स्टेज पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना, बेटी को विरासत का हकदार न मानना, और अवैध मामलों पर टिप्पणियां करना, ये सब चौंकाने वाली बातें हैं।" एक और यूजर ने पूछा, "चिरंजीवी सर, मैं आपको अभिनेता के रूप में सम्मान देता हूं, लेकिन क्या आपने वाकई में यह कहा कि विरासत केवल लड़के ही आगे बढ़ा सकते हैं? क्या आपको डर है कि आपके बेटे और बहू के पास फिर से बेटी हो सकती है?"
इसके अलावा कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा, "चिरंजीवी को डर है कि राम चरण के पास फिर से बेटी हो सकती है। 2025 में भी बेटे के वंश को लेकर यह मानसिकता बहुत निराशाजनक है। मेरे पास भी एक बेटी है और सैकड़ों लोग मुझसे अगले बच्चे के रूप में बेटा चाहने के लिए कहते हैं। यह बहुत बुरा लगता है जब लोग ऐसी चीजों पर कंट्रोल चाहते हैं, जो हमारे बस में नहीं होतीं।"
आपको बता दें कि, राम चरण और उपासना कोनिडेला ने शादी के 11 साल बाद अपनी बेटी क्लिन कारा का साल 2023 में स्वागत किया था। उस वक्त खुद चिरंजीवी ने दादा बनने की खुशी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जाहिर की थी। हालांकि अब उनका पोता होने की इच्छा जाहिर करना काफी हैरान कर देने वाली बात है।












Click it and Unblock the Notifications