श्वेता तिवारी के साथ ये क्या करते नजर आए सांसद चिराग पासवान? 'कट्टो गिलहरी' का पुराना वीडियो वायरल

Chirag Paswan and Shweta Tiwari: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। चुनावी तैयारियों के बीच एनडीए (NDA) और महागठबंधन दोनों में ही सीट बंटवारे को लेकर तनातनी और प्रेशर पॉलिटिक्स का दौर चल रहा है।

बिहार चुनाव में चिराग पासवान की चमक
इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने महागठबंधन में तकरार का दावा करते हुए तेजस्वी यादव से हमदर्दी दिखाई है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने अब तक उन्हें सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यही दिखाता है कि उनके बीच रिश्ते सही नहीं हैं।

Chirag Paswan

राजनेता नहीं एक्टर बनना चाहते थे चिराग पासवान

-आपको बता दें कि बिहार चुनाव को लेकर चिराग पासवान काफी एटेंटिव नजर आ रहे हैं। राजनीति में वह दमदार रोल निभाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय ऐसा भी था जब चिराग पासवान राजनेता नहीं बल्कि एक्टर बनना चाहते थे। वह बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते थे।

-कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ चिराग पासवान का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी उनकी फिल्म के पुराने क्लिप्स इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। जानकारी के अनुसार सांसद चिराग पासवान एक समय पर फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं।

साल 2011 में चिराग पासवान ने की थी बॉलीवुड में एंट्री

चिराग पासवान ने राजनीति में आने से पहले एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया था। चिराग पासवान ने साल 2011 में कंगना रनौत के साथ फिल्म 'मिले ना, मिले हम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इसी के साथ उनका एक्टिंग करियर भी खत्म हो गया था। वहीं सांसद बनने के बाद अब एक बार फिर से चिराग पासवान सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

चिराग पासवान का डांस वीडियो

फिलहाल चिराग पासवान का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह टीवी इंड्स्ट्री के साथ साथ भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं।

श्वेता तिवारी का धमाकेदार डांस

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने भले ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी अपने एक्टिंग और डांस स्किल्स, दोनों से फैंस का दिल जीतना जानती हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में उनके डांस नंबर्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है गाना 'कट्टो गिलहरी'

श्वेता तिवारी ने चिराग पासवान के साथ 'कट्टो गिलहरी' नाम से एक धुआंधार गाना शूट किया था, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। इस गाने पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 68 हजार से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मौजूद हैं।

'कट्टो गिलहरी' पर चिराग पासवान का दमदार डांस

आपको बता दें कि 'कट्टो गिलहरी' गाना फिल्म 'मिले ना मिले हम' का है। इस गाने को बॉलीवुड के फेमस गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है। इसका म्यूजिक साजिद वाजिद ने दिया था। फिल्म में चिराग पासवान, कंगना रनौत, सागरिका घाटगे और कबीर बेदी जैसे कलाकार नजर आए थे। जानकारी के अनुसार नेता बनने से पहले, चिराग पासवान ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+