फ़िल्म 'चिड़ियाखाना' के हाथ लगी कामयाबी, रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी सिनेमाघरों में उमड़े दर्शक

फ़िल्म चिड़ियाखाना अपने दूसरे हफ्ते में भी सफलता से सिनेमाघरों में टिकी हुई हैं। फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Chidiakhana Movie Review: एक आम लड़के की खास कहानी और रगों में जोश भर देनेवाली फ़िल्म चिड़ियाखाना अपने दूसरे हफ्ते में भी सफलता से सिनेमाघरों में टिकी हुई हैं। ऐसे वक़्त में जहा बड़ी फिल्में थिएटर में 1 हफ्ते से ज्यादा टिकती नहीं हैं। फ़िल्म चिड़ियाखाना अपनी मजबूत कहानी के चलते लोगों को सिनेमा हाल में खिंचने में कामयाब हो रही हैं।

file

फिल्म चिड़ियाखाना को मिली कामयाबी
फ़िल्म को मिलते लोगों के अच्छे प्रतिसाद से डायरेक्टर मनीष तिवारी काफी खुश हैं और कहते हैं कि, "हमें विश्वास था कि दर्शक, विशेष रूप से युवा और फुटबॉल खिलाड़ी, फिल्म को जरूर पसंद करेंगे, हमारी चुनौती हमारी फिल्म के बारे में जागरूकता पैदा करने की थी। एक सीमित पीआर बजट के साथ हमारी जैसी फिल्म माउथ पब्लिसिटी पर बहुत निर्भर करती है, हमारे लिए सौभाग्य की बात हैं कि दर्शकों ने इस पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे एक मजबूत समर्थन दिया। हमारे निर्माता एनएफडीसी के लगातार समर्थन ने भी इस व्यस्त सप्ताह में हमारा मनोबल ऊंचा रखा है। हमे उम्मीद हैं कि लोगों का प्यार आगे भी बरकरार रहेगा।"

फिल्म चिड़ियाखाना कर रही जबरदस्त कमाई
फिल्म उद्योग धीरे-धीरे अपने दर्शकों को पहले की तरह सिनेमाघरों में वापस लाने की उम्मीद कर रहा है, ओटीटी के दौर में सिनेमाघरों में दर्शको की भीड़ और उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया पूरी इंडस्ट्री के लिए एक खुश खबर की तरह हैं। हाल ही में अभिनेता और सांसद रवि किशन ने चिड़ियाखाना को टैक्स फ्री का दर्जा दिए जाने के समर्थन में आवाज उठाई थी, जिसका एनएफडीसी ने समर्थन किया है। फिल्म को स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है,जो एक मनोरंजन बूस्टर के रूप में निकलकर आ रहा हैं।जो हमारी युवा पीढ़ी के दिल तक पहुंच रही हैं। ये फिल्म 2 जून को रिलीज हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+