Chhath 2025: कौन हैं आम्रपाली दुबे का पति? सुहागिन की तरह क्यों छठ मना रहीं एक्ट्रेस? क्या कर ली शादी?
Chhath 2025 Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे इन दिनों छठ पूजा के रंग में पूरी तरह रंगी नजर आ रही हैं। भक्ति और उत्साह से सराबोर आम्रपाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छठ पर्व की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का पति कौन है?
इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस न सिर्फ आम्रपाली दुबे की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं बल्कि कई लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का पति कौन है?

सुहागिन लुक में दिखीं आम्रपाली दुबे
-आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर छठ पूजा के मौके पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में वह पूरी तरह पारंपरिक सुहागिन लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की खूबसूरत साड़ी, हाथों में चूड़ियां, नाक में नथ और माथे पर सिंदूर लगाया हुआ है।
-इतना ही नहीं एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र भी नजर आ रहा है। आम्रपाली दुबे के इस लुक को देखकर फैंस को लगा कि शायद उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
आम्रपाली दुबे ने पोस्ट के कैप्शन में लिखी ऐसी बात
-छठ की तस्वीरों क शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- सब कहु के छठ पूजा के अत्यंत शुभकामना एवं बधाई। छठी मैया के कृपा हमेशा बनल रहो। जय छठी मैया।
-आम्रपाली दुबे का ये पारंपरिक अंदाज और श्रद्धा से भरा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। ऐसे में कई लोग एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि उनका पति कौन है?
लोगों ने आम्रपाली दुबे से पूछे ऐसे सवाल
आम्रपाली दुबे की पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया है लेकिन साथ ही लोगों ने कई तरह के सवाल भी किए है। एक यूजर ने लिखा है- इनका पति कौन है? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- क्या इन्होंने शादी कर ली है? कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा है कि सिंदूर और मंगलसूत्र जैसी चीजें केवल फोटोशूट के लिए नहीं होनी चाहिए।
नए छठ गीत के प्रमोशन का हिस्सा
-इन तमाम चर्चाओं के बीच फैंस इस कन्फ्यूजन में हैं कि आखिर आम्रपाली दुबे ने ये पारंपरिक लुक क्यों अपनाया है। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे की ये तस्वीरें उनके नए छठ गीत के प्रमोशन का हिस्सा हैं। इस गाने में वह भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट में उन्होंने साफ किया कि ये फोटोज उनके गाने की शूटिंग के दौरान की हैं।
-आम्रपाली दुबे ने लिखा है- जय छठी मैया। सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपकी रील्स का इंतजार रहेगा। पूरा गाना देखने के लिए Amrapali Dubey Official यूट्यूब चैनल पर जाएं, लिंक बायो में है।
-आम्रपाली दुबे के इस पारंपरिक अवतार पर फैंस लगातार तारीफों के पुल बांध रहे हैं। किसी ने उन्हें भोजपुरी की सबसे खूबसूरत देवी कहा है तो किसी ने छठी मैया की सच्ची भक्त बोला है।
-आम्रपाली दुबे ने एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल जीत लिया है और ये साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि भोजपुरी संस्कृति की असली पहचान हैं।












Click it and Unblock the Notifications