सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के घर पहुंच गईं पत्नी चारु असोपा, तलाक लेने से पहले बेटी के साथ किया ये काम

Charu Asopa Video: चारु असोपा ने अपने व्लॉग में राजीव सेन के घर के अंदर की झलकियां दिखाई हैं, जिसमें वह अपनी बेटी जियाना के साथ नजर आ रही हैं।

charu asopa

Charu Asopa Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी चारु असोपा अब अपनी शादीशुदा जिंदगी से तंग आकर अलग अलग रह रहे हैं। खबर है कि जल्द ही राजीव सेन और चारु असोपा तलाक लेने वाले हैं। हालांकि उससे पहले ही दोनों ने एक दूसरे से अलग रहना शुरू कर दिया है। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा अब एकसाथ नहीं रहते लेकिन उनके पास एक-दूसरे से मिलने की एक खास वजह है। दरअसल वह अपनी बेटी जियाना को लेकर एक दूसरे से मिलते रहते हैं ताकि उसे समय दे सककें। बेटी जियाना के चलते चारु आसोपा और राजीव सेन को बीच-बीच में एक-दूसरे से मिलना ही पड़ता है। आपको बता दें कि पिछले दिनों चारु असोपा अपने पति राजीव सेन के घर पहुचीं थीं क्योंकि पापा अपनी लाडली जियाना से मिलने के लिए बेचैन हो रहे थे।

पति राजीव सेन के घर पहुंचीं चारु असोपा

पति राजीव सेन के घर पहुंचीं चारु असोपा

चारु असोपा ने अपने व्लॉग में राजीव सेन के घर के अंदर की झलकियां भी दिखाई हैं, जिसमें वह अपनी बेटी जियाना के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि चारु ने अपने यूट्यूब ब्लॉग में बताया है कि वह राजीव सेन के घर क्यों जा रही हैं। चारु असोपा ने पति राजीव सेन के घर पर जानें का सही कारण अपने वीडियो के जरिए लोगों को बताया है।

बेटी जियाना से मिलना चाहते थे पापा राजीव

चारु असोपा अपने वीडियो में कह रही हैं- मेरे पति राजीव अपनी बेटी जियाना से मिलना चाह रहे थे। वह घर आना चाह रहे थे तो मैंने कहा कि हमलोग ही आ जाते हैं क्योंकि इससे जियाना की भी थोड़ी आउटिंग हो जाएगी। चारु आगे कहती हैं- तो हम लोग ओबेरॉइज में जा रहे हैं।

पापा के घर में मस्ती करती है बेटी

पापा के घर में मस्ती करती है बेटी

चारु असोपा ने वीडियो में आगे कहा- जब भी हम कभी बाहर जाते हैं जियाना खुश हो जाती हैं। इसके बाद जियाना को लेकर चारु अपने पति राजीव सेन के घर पहुंचती हैं और बेटी को अपने पापा का घर दिखाती हैं। इसके बाद राजीव अपनी बेटी को गोद में लेकर अपनी बालकनी में खड़े दिखाई दे रहे हैं और उसके साथ बातें भी कर रहे हैं।

चारु असोपा का वीडियो हो रहा है वायरल

चारु असोपा का वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही देर बाद जियाना बाहर जाने की जिद करने लगती है और पापा की उंगलियां पकड़कर लिफ्ट तक जाती है। वहीं पीछे से चारु कहती हैं- चलो मम्मी भी आ रही है। इसके बाद दोनों एकसाथ अपनी बेटी का हाथ पकड़कर कमरे के अंदर चलते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने एक बार फिर से राजीव और चारु के साथ होने की उम्मीद जताई है। लोगों ने कहा है कि जियाना अपना मैजिक चला रही है और वही अपने मां-पापा को साथ लेकर आएगी।

चारु ने दिखाया था अपना छोटा आशियाना

चारु ने दिखाया था अपना छोटा आशियाना

आपको बता दें कि चारु असोपा ने कुछ समय पहले अपने यूट्यूब व्लॉग पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में चारु ने अपने फैंस को अपने छोटे आशियाने के अंदर की झलक दिखाई थी। इस वीडियो को शुरू करने से पहले चारु असोपा ने कहा था कि फैंस उनका नया घर देखना चाह रहे थे और उनकी डिमांड पर आज वह लोगों को अपना घर दिखा रही हैं जहां पर वह अपनी एक साल की छोटी बेटी जियाना के साथ रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+