सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन को लेकर पत्नी चारु असोपा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- प्रेग्नेंसी में की थी ये हरकत

Rajeev Sen And Charu Asopa: चारु असोपा ने राजीव सेन का घर छोड़ दिया है, तो राजीव ने अपने ब्लॉग में उन्हें झूठा बताया है। वहीं, अब चारु असोपा ने राजीव सेन के बारे में एक बड़ा और हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

Rajeev Sen And Charu Asopa: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी चारु असोपा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं हैं। इस साल की शुरुआत में चारु असोपा और राजीव सेन के तलाक की बात सामने आई थी लेकिन बाद में बेटी जियाना की परवरिश के चलते दोनों ने तलाक की बात पर विराम लगा दिया। हालांकि करवाचौथ के बाद एक बार फिर दोनों के अलग होने की खबर सामने आई। अब दोनों का रिश्ता फिर टूटने के कगार पर है। आए दिन दोनों अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। एक तरफ चारु ने राजीव सेन का घर छोड़ दिया है, तो राजीव ने अपने ब्लॉग में उन्हें झूठा बताया है। वहीं, अब चारु असोपा ने राजीव सेन के बारे में एक बड़ा और हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

चारु ने खोली पति राजीव सेन की पोल

चारु ने खोली पति राजीव सेन की पोल

चारु असोपा ने हाल ही में पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान राजीव ने उन्हें धोखा दिया था। चारु ने इंटरव्यू में कहा- बीकानेर में कुछ महीनों तक रहने के बाद मैं मुंबई लौट आई थी और अपनी प्रेग्नेंसी का सबसे ज्यादा समय मैंने मुंबई में ही बिताया था। उस दौरान राजीव बांद्रा इलाके में मौजूद अपने जिम के लिए सुबह 11 बजे निकल जाते थे और रात के करीब 11 बजे तक वह घर लौटते थे। कभी-कभी वह रातभर घर नहीं आते थे। उन्हें घर वापस लौटने में सुबह के 8 या 9 बज जाते थे।

चारु ने कहा- रातभर नहीं आते थे घर

चारु ने कहा- रातभर नहीं आते थे घर

चारु ने आगे बताया- जब मैंने उनसे पूछा कि उन्हें घर लौटने में इतने घंटे क्यों लगते हैं, तो वे अक्सर कहते थे कि मैं मैप पर ट्रैफिक देखता हूं और फिर बांद्रा के एक कैफे में कॉफी पीता हूं और ट्रैफिक कम होने का इंतजार करता हूं। फिर मैं घर के लिए निकल जाता हूं। मैंने राजीव की इस बात पर भरोसा किया था।

बैग में कुछ ऐसा मिला कि पता चली धोखे की बात

बैग में कुछ ऐसा मिला कि पता चली धोखे की बात

चारु असोपा ने बताया- कई बार राजीव कहते थे कि वह कार में ही सो जाते हैं। इसके अलावा कई अन्य बहाने उनके पास मौजूद होते थे। चारु ने कहा- एक बार वह मुझे बिना बताए दिल्ली चले गए। मैं उस समय प्रेग्नेंट थी और घर पर मौजूद कुछ सामान को इधर-उधर रख रही थी। इसी दौरान मुझे राजीव के बैग में कुछ ऐसा मिला, जिससे मुझे पता चला कि वह मुझे धोखा दे रहा है। मैंने पूरे परिवार को इस बात की जानाकरी दी थी।

मैंने राजीव से बहुत प्यार किया है

मैंने राजीव से बहुत प्यार किया है

चारु असोपा ने कहा- जब भी कुछ ऐसा होता था, तो मैं सोचती थी अब यहां से चली जाऊंगी। लेकिन मैंने राजीव से प्यार किया था, इसलिए मैं हर बार ये सब बातें भूलकर आगे बढ़ जाती थी। मेरी शादी के साढ़े तीन साल नई शुरुआत करने में ही निकल गए। मैं उन्हें हर बार एक नया मौका देने लगी लेकिन उन्होंने मेरे साथ बुरा किया।

बेटी जियाना को हो गया था डेंगू

बेटी जियाना को हो गया था डेंगू

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही चारु असोपा और राजीव सेन के बीच अनबन की खबर सुनाई दी थी। खबर थी कि एक्ट्रेस के पति ने उनको इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। उसके बाद खबर आई कि एक्ट्रेस चारु असोपा की बेटी जियाना को डेंगू हो गया था जिसके चलते उनकी बेटी की तबीयत बहुत खराब हो गई थी और चारु को उसे लेकर तुरंत अस्पताल भागना पड़ा था। हालांकि बाद में चारु ने सोशल मीडिया पर बेटी जियाना की तस्वीर शेयर की और अपने फैंस को बताया कि वह ठीक है।

चारु ने शेयर किया था इमोशनल वीडियो

चारु ने शेयर किया था इमोशनल वीडियो

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले राजीव सेन की पत्नी चारु असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था। इस व्लॉग में उन्होंने बताया था कि वह अकेले ही अपनी बेटी जियाना को पाल रही हैं। जियाना की वजह से ही वो सरवाइव कर पा रही हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि पति राजीव सेन से तलाक लेने का फैसला उन्होंने सोच-समझकर लिया है। चारु ने अने व्लॉग में कहा था- जब मेरी शादी राजीव के साथ हुई थी तब सब कुछ सही था, मैं बहुत खुश थी। लेकिन कुछ बड़ा हुआ होगा, इसी वजह से मैं तलाक ले रही हूं। इस बात को कहते हुए चारु काफी इमोशनल भी हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+