Chandrayaan-3: चांद पर बने हैं बॉलीवुड के ये 5 फेमस गाने, सुनते ही हो जाएंगे दीवाने
Bollywood Songs On Moon: इस समय 'चंद्रयान 3' सुर्खियों में छाया हुआ है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक 'चंद्रयान 3' मिशन को लेकर ही चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आज यानी 23 अगस्त 2023 को शाम 06 बजकर 04 मिनट पर 'चंद्रयान 3' चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। ऐसे में ये हर भारतीय के लिए गर्व का पल साबित होगा। विक्रम लैंडर को चंद्रमा की धरती पर उतारने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
आज हर जगह चांद को लेकर ही कई बातें की जा रही हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में भी चांद का एक अहम रोल रहा है। हिंदी फिल्मों में पुराने टाइम से ऐसे कई गाने बने हैं, जिनमें चांद शब्द का इस्तेमाल किया गया है। चांद को अक्सर खूबसूरती की मिसाल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ये गाने फिलिंग्स को बयां करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट माने जाते हैं। मस्ती, प्यार और रोमांस की खूबसूरती को बताने वाले ये गाने खूब फेमस भी हुए हैं। आइए आपको बताते हैं चांद पर बने बॉलीवुड के कुछ फेमस गानों के बारे में।

चांद छुपा बादल में
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'चांद छुपा बादल में' काफी फेमस है। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक गाने में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।
गली में आज चांद निकला
फिल्म 'जख्म' का गाना 'गली में आज चांद निकला' लोगों के बीच काफी फेमस है। इस गाने को बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। इस गाने को बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट पर फिल्माया गया है। ये गाना कई लोगों की प्लेलिस्ट में मौजूद है।
चांद सी महबूबा हो मेरी
हिंदी फिल्मों के लिजेंड्री एक्टर मनोज कुमार और एक्ट्रेस माला सिन्हा की फिल्म 'हिमालय की गोद में' का गाना 'चांद सी महबूबा हो मेरी' काफी फेमस सॉन्ग है। ये फिल्म साल 1965 में रिलीज हुई थी लेकिन इसका ये गाना आज भी काफी पॉपुलर है। लोग आज भी इस सॉन्ग को गुनगुनाते हुए नजर आते हैं।
चांद सिफारिश
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस काजोल स्टारर फिल्म 'फना' का 'चांद सिफारिश' गाना सुपरहिट हुआ था। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फना' के इस गाने को लोग आज भी गुनगुनाते हुए नजर आते हैं। ये गाना बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान ने गाया है।
चौदहवीं का चांद हो
मोहम्मद रफी की आवाज में 'चौदहवीं का चांद हो' गाने को आज भी गोल्डन सॉन्ग कहा जाता है। ये गाना बॉलीवुड के सदाबहार गानों में से एक है। ये गाना साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'चौदहवीं का चांद' का है। इस गाने में हिंदी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस वहीदा रहमान और एक्टर गुरुदत्त नजर आए थे।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications