CBFC: सेंसर बोर्ड फिल्मसर्टिफिकेशन में किए बड़े बदलाव, 3 नई कैटेगरी हुईं इंट्रोड्यूस
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) वो जगह जहां से पास होने के बाद फिल्में रिलीज होती हैं। सेंसर बोर्ड फिल्मों को देखने के बाद उन्हें अलग अलग कैटेगरी में सर्टिफिकेट देता है और फिर फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई जाती हैं। अब सेंसर बोर्ड ने अपनी कैटेगरी में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपनी UA कैटेगरी में तीन नई सब कैटेगरी जोड़ी हैं।
UA कैटेगरी का मतलब होता है कि इस सर्टिफिकेट वाली फिल्मों को बच्चे अपने माता पिता की निगरानी में देख सकेंगे। अब बोर्ड में इसमें UA 7+, UA 13+ और UA 16+ शामिल है। अब सेंसर बोर्ड U, UA और A के साथ तीन नई कैटगरी में भी सर्टिफिकेट पास करेगा। बोर्ड का मानना है कि इस नई कैटेगरी से माता-पिता को बच्चों को फिल्म दिखाने में आसानी होगी। वो ये तय कर पाएंगे कि बच्चे को कौन सी फिल्म दिखानी है।

इन कैटेगरी में मिलेगा सर्टिफिकेट
U इस कैटेगरी में आने वाली फिल्म सभी उम्र के दर्शक देख सकते हैं। इसका मतलब बच्चा हो या बुजुर्ग ये फिल्म उन्हें देखने की मनाही नहीं रहती।
UA इस कैटेगरी की फिल्में 12 साल से कम उम्र के बच्चों को माता-पिता के साथ देख सकते थे। इससे बड़ी उम्र के बच्चे बिना रोक टोक के इस फिल्म को देख सकते हैं। अब इसी में तीन और कैटेगरी जोड़ी गई हैं।
UA 7+ इस कैटेगरी अगर कोई फिल्म आती है तो उसे 7 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे देख सकते हैं। हालांकि, इसमें भी माता-पिता का ही अंतिम निर्णय होगा कि उनके बच्चे को ये फिल्म देखनी है या नही।
UA 13+ इस कैटेगरी की फिल्म का मतलब है कि इसे 13 साल या उससे ज्यादा की उम्र के बच्चे आसानी से देख सकते हैं। अगर माता पिता की सहमति देते हैं।
UA 16+ इस कैटेगरी का सर्टिफिकेट मिलने वाली फिल्म को पैरेंट्स या गार्जियन तय करेंगे कि इसे 16 साल या उससे ऊपर के बच्चे देख सकते हैं या नहीं।
A इस कैटेगरी में आने वाली फिल्म 18 साल या उससे ऊपर की उम्र के लोग देख सकते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो CBFC लंबे समय से इन नई कैटेगरी पर विचार कर रहा था। इन कैटेगरी ये तय हो गया कि सभी फिल्में एक ही कैटेगरी में नहीं जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications