'सेलिना जेटली एक्टर फिरोज खान और फरदीन खान के साथ सोई हैं', फर्जी दावे पर भड़कीं एक्ट्रेस और किया ये काम

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली एक समय पर फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक टाइम ऐसा था जब सेलिना जेटली और फरदीन खान के बीच अफेयर के चर्चे होने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेलिना पर आरोप भी लगाए गए थे कि वह फरदीन खान और उनके पिता फिरोज खान के साथ सोई थीं। हालांकि सेलिना ने उस समय उनके ऊपर आरोप लगाने वाले एक पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब भी दिया था। अब इस मामले में सेलिना जेटली ने कई और नए खुलासे किए हैं। सेलिना ने विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान हाई कमीशन के साथ मिलकर इस मुद्दे को फिर से सामेन लाने और जांच करने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने हाल ही में ट्विटर पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने वो खबर भी शेयर की है जिसमें ये कहा गया था कि वह फरदीन खान और उनके पिता के साथ सोई हैं। सेलिना ने उस लेटर की एक तस्वीर भी पोस्ट की है जो कि विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी है।

Celina Jaitly

सेलिना ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया था करारा जवाब
आपको बता दें कि पाकिस्तानी पत्रकार उमैर संधू ने एक ट्वीट में लिखा था- सेलिना जेटली बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हिंदी सिनेमा के एक्टर फिरोज खान और उनके बेटे एक्टर फरदीन खान दोनों के साथ कई बार सोई हैं। सेलिना ने पत्रकार के उस ट्वीट का करारा जवाब दिया था और इस मामले में एक्ट्रेस को कई लोगों का सपोर्ट भी मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवंगत एक्टर और डायरेक्टर फिरोज खान के चलते ही सेलिना जेटली को बॉलीवुड में एंट्री मिली थी।

साल 2003 में सेलिना ने बॉलीवुड में की थी एंट्री
फिरोज खान ने सेलिना जेटली को अपने होम प्रोडक्शनकी फिल्म 'जानशीन' में अपने बेटे फरदीन खान के साथ डेब्यू करने का मौका दिया था। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। वहीं हाल ही में सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर लिखा था- कुछ महीने पहले पाकिस्तान के एक पत्रकार उमैर संधू ने ट्विटर पर मेरे बारे में झूठी और भयानक बातें लिखी थीं। सेलिना के अनुसार पत्रकार द्वारा किए गए दावे बिल्कुल गलत थे।

सेलिना ने कहा- मुझ पर लगाए गए आरोप बिल्कुल झूठे हैं
सेलिना ने आगे बताया- पत्रकार का ट्वीट काफी वायरल हुआ था जिसमें मेरे गुरु फिरोज खान और मेरे को-एक्टर फरदीन खान के साथ मेरे संबंधों को लेकर घिनौने आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रिया में भी मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा को निशाना बनाते हुए कई दावे किए थे। पाकिस्तानी पत्रकार के फर्जी दावों के चलते मैं वायरल होने लगी थी। सेलिना ने आगे लिखा था- हालांकि झूठे आरोपों के बाद भी पाकिस्तानी लोगों सहित कई लाख ट्विटर यूजर्स ने मेरा सपोर्ट किया और ये बात सच में हैरान करने वाली थी।

सेलिना जेटली ने पत्रकार के खिलाफ लिया एक्शन
सेलिना जेटली ने आगे लिखा- उमैर ने ऑनलाइन अपनी जगह बदल दी है, लेकिन वह पाकिस्तान में ही कहीं छिपा हुआ है। इसके बाद सेलिना ने इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग में ले जाने का फैसला किया और आयोग ने उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव को एक पत्र भेजाहै। विदेश मंत्रालय ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सही जांच करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

सेलिना ने कहा- फिरोज खान मेरे गुरु थे
सेलिना जेटली के अनुसार पाकिस्तानी पत्रकार उमैर संधू के खिलाफ उनकी लड़ाई सिर्फ उनके चरित्र पर हमले के खिलाफ नहीं है, बल्कि ये उनके परिवार और सबसे बढ़कर उनके गुरु रह चुके दिवंगत एक्टर फिरोज खान पर भी हमला है। सेलिना ने कहा है कि उन्होंने हमेशआ से फिरोज खान को एक भागवान की तरह पूजा है। फिरोज खान के चलते ही वह अपनी फिल्मी करियर शुरू कर पाई थीं। वहीं सेलिना ने एनसीडब्ल्यू के लिए भी एक नोट लिखा है और उनको धन्यावाद भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+