Cannes की ड्रेस पर लाखों खर्च कर 'तोतापरी' बनी उर्वशी रौतेला, हुईं भयंकर ट्रोल, बोले- 'डिजास्टर'
Urvashi Rautela Dress Trolled: 13 मई से कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। रेड कार्पेट में चलने के लिए इस बार कान की तरफ से ड्रेसेस को लेकर गाइडलाइन जारी की गई थी। उसको ध्यान रखते हुए, सेलेब्स ने शिरकत की। भारत से भी कई सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर वॉक की। उर्वशी रौतेला भी पहुंची थी।
यहां उन्होंने बेहद कलरफुल स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी थी। इसकी मैचिंग में हैवी इयररिंग्स और टियारा भी लगाया था। उन्होंने अपने हेयर कर्ली किए थे और आईमेकअप भी हैवी था। इन सबमें किसी से सबसे ज्यादा ध्यान खींचा तो वो उर्वशी का क्लच (पर्स) था। जो तोते की डिजाइन का था। रिपोर्ट्स की में इसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है। लेकिन इन सबका कोई फायदा नहीं रहा। उर्वशी का ये लुक आते ही वायरल तो हुआ, लेकिन ट्रोलिंग भी शुरू हो गई।

उर्वशी का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की नजरों में आ गया। लेकिन अधिकांश लोगों को ये लुक पसंद नहीं आ रहा है। वह तरह तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'मौलिन रूज मीट्स मयूर विहार'। दूसरे यूजर ने लिखा, पहली भारतीय अभिनेत्री को रेड कार्पेट से बाहर जाने को कहा गया। तीसरे यूजर ने लिखा, ये क्या बनकर आई है। वहीं, अन्य लोग कह रहे हैं कि उर्वशी AI को टक्कर दे रही हैं। यही नहीं, एक यूजर ने उन्हें सर्जरी की दुकान तक कह दिया। हालांकि उनके फैंस काफी सरहाना कर रहे हैं। उन्हें ड्रीम गर्ल भी कह रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब उर्वशी का इस तरह से मजाक उड़ाया गया हो। अक्सर वो अपने बयानों और स्टाइल की वजह से हंसी का पात्र बनती रही हैं।
खैर बात करें उर्वशी के वर्कफ्रंट की तो वो साउथ की फिल्म डाकू महराज में Dabidi Dibidi गाने में नजर आईं थी। इस गाने में भी कॉन्ट्रोवर्सी और ट्रोलिंग का शिकार हुईं थी। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल स्टारर जाट में आइटम नंबर किया था। इसके अलावा उनके पास मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल है। खबरें हैं कि उर्वशी कसूर 2 फिल्म में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications