बेटी आराध्या को ही क्यों कान्स लेकर जाती हैं ऐश्ववर्या राय? एक्ट्रेस ने कहा- 'वो रेड कार्पेट के लिए...'
Cannes Film Festival 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। 14 मई से शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार आलिया भट्ट ने भी हिस्सा लिया। इस साल रेड कारपेट पर बॉलीवुड की तमाम बड़ी हसीनाएं अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा रही हैं। इन सबके बीच कान्स में इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना जलवा बिखेरा।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर फ्रैक्चर हुए हाथों के साथ अपने ग्लैमर को कम नहीं होने दिया। उन्होंने एक काले रंग का गाउन पहना था। चोट के बावजूद ऐश्वर्या ने अपने ग्लैमर में कोई कमी नहीं छोड़ी। इन सबके बीच ऐश्वर्या की बेटी आराध्या की खूब चर्चा हो रही है। वह अपनी मां को पूरा सपोर्ट करती हुई नजर आईं।

आराध्या हर साल अपनी मां ऐश्वर्या के साथ कान्स का हिस्सा बनती हैं। वहीं इस बार भी वह एक्ट्रेस को सपोर्ट करने पहुंची। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठता है कि आखिर किस वजह से ऐश्वर्या अपनी बेटी को अपने साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए लेकर जाती हैं। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय ने एक एसोसिएटेड प्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था उनकी बेटी रेड कारपेट के लिए तैयारी में उनकी मदद करती हैं। उसके लिए ये ड्रेस अप खेलने और रंगों की सराहना जैसा है। उसको यहां काफी कुछ सीखने को मिलता है। यह अक्सर उसकी स्वीकृति प्राप्त करता है।
बता दें कि, कान्स फिल्म फेस्टिवल से आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी मां का हाथ पकड़कर उन्हें संभालती हुई नजर आईं। 12 साल की आराध्या का ये अंदाज देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। उनका ये वीडियो हर तरफ चर्चा में है। कैजुअल स्टाइलिश काले ट्रैकसूट पहने आराध्या अपनी मां के पास रहीं और उनका अच्छे से ध्यान रखा।












Click it and Unblock the Notifications