Cannes Film Festival में उर्वशी रौतेला ने गले में लपेटी छिपकली, ट्रोलर्स बोले- 'छिपकली क्यों लटका रही हो?'

कान्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी पिंक कलर के खूबसूरत से लेयर्ड वाले गाउन में नजर आईं। लेकिन उनके गाउन से ज्यादा नेकलेस ने फैंस का ध्यान खींचा।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Trolled: फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरूआत हो चुकी है। 16 मई से 27 मई तक चलने वाले इस इंटरनेशनल फेस्टिवल में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए। इस दौरान सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर और उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।

कान्स में उर्वशी रौतेला ने बिखेरा जलवा
कान्स फिल्म फेस्टिवल में सभी एक्ट्रेसेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन सबसे ज्यादा जिसने लाइमलाइट बटोरी वो हैं उर्वशी रौतेला। एक्ट्रेस पिंक कलर के खूबसूरत से लेयर्ड वाले गाउन में नजर आईं। लेकिन उनके गाउन से ज्यादा फैंस का ध्यान अजीबो-गरीब नेकलेस ने खींचा। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

नेकलेस की वजह से हो रहीं ट्रोल
कान्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला ने अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को दीवाना कर दिया। पिंक कलर के रेड गाउन में एक्ट्रेस जैसे ही रेड कार्पेट पर उतरीं तो वह किसी डॉल से कम नहीं लग रही थी। लेकिन उनकी खूबसूरती से ज्यादा अब जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह उनका अनोखा नेकपीस था।

फैंस ने किेए ऐसे कमेंट्स
उर्वशी रौतेला का नेकपीस देखें तो यह छिपकली की तरह लग रहा था। जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। हालांकि इस पर नेटिजेन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'गले में पड़ी छिपकली अगर जिंदा हो गई तो फोटोशूट छोडकर ऐसे भगोगी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तुम इतनी सुंदर हो तो ये तुम अपने गले में छिपकली क्यों लटका रही हो?

ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं उर्वशी रौतेला
बता दें कि उर्वशी रौतेला अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। वह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की वजह से अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। इसके अलावा उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में एक्ट्रेस ने जानकारी दी थी कि, वह जल्द ही करण जौहर की अगली फिल्म में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने ये जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+