Cannes 2023: कब और कहां शुरू होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल? बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस करेंगी डेब्यू
कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल है। चलिए आपको बताते हैं कि, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आखिर कहां और कब होगा।

Cannes Film Festival 2023: एंटरटेनमेंट जगत का सबसे बड़ा इवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया का सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल माना जाता है। जिसमें देश और विदेश के तमाम बड़े सितारे शिरकत करते हैं और रेड कार्पेट पर अपने लुक्स से सुर्खियों में रहते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कहां होगा और ये कब से शुरू होगा।
कब शुरू होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल?
76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी हर एक डिटेल्स आपको बताने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, 16 मई से इसकी शुरूआत होगी और 27 मई 2023 तक जारी रहेगा। इस दौरान फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियां शिरकत करेंगी।
कहां किया गया आयोजन?
आपको बता दें कि, इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के तटीय क्षेत्र फ्रेंच रिवेरा में होगा। इस खास मौके पर इस बार बॉलीवुड से अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर डेब्यू करेंगी और रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। इसके अलावा कई फिल्मों की स्क्रीनिंग कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान की जाएगी।
ये एक्ट्रेसेस करेंगी डेब्यू
बता दें कि, अनु्ष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर का नाम लिस्ट में है जो इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरने जा रही हैं। इनसे पहले दीपिका पादुकोण, हिना खान और ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर धमाकेदार डेब्यू कर चुकी हैं। इन सभी एक्ट्रेसेस ने अपने रॉयल अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी थी।












Click it and Unblock the Notifications