'होमबाउंड' को मिला 9 मिनट लंबा स्टैंडिंग ओवेशन, 10 साल बाद फिर Cannes में परचम लहराएंगे नीरज घेवान!
फ्रांस के कान शहर में प्रतिष्ठित 78वां कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस भारत की तरफ से 'मसान' फेम डायरेक्टर नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' अन सर्टेन रिगार्ड सिलेक्ट हुई है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग 21 मई 2025 को हुई। जहां 'होमबाउंड' को दर्शकों की तरफ से 09 मिनट लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इस दौरान फिल्म 'होमबाउंड' की कास्ट ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर, विशाल जेठवा के साथ नीरज और प्रोड्यूसर करण जौहर भी मौजूद रहे।
कान में इतना लंब स्टैंडिंग ओवेशन मिलना बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है। पिछले साल कान में दूसरा सबसे बड़ा प्राइज जीतने वाली पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमैजिन एज़ लाइट' को 08 मिनट लंबा स्टैंडिग ओवेशन मिला था।

#'होमबाउंड' की कहानी जान लीजिए
फिल्म 'होमबाउंड' की कहानी तीन दोस्त ईशान खट्टर, जाहन्वी कपूर और विशाल जेठवा की है। तीनों ही उत्तर भारत से हैं औ दो दोस्त पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं। इस नौकरी की परीक्षा में दोस्ती का भी इंतहान देना पड़ता है। इस बीच फिल्म की कहानी में इमोशनल एंगल का मोड़ भी आते हैं। यही मोटा-माटी फिल्म की कहानी है। फिल्म का प्रीमियर कान में हुआ है। अभी तक दुनिया में ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है। भारत में कब रिलीज होगी इसकी जानकारी नहीं है।
ये पहली बार नहीं है जब नीरज की फिल्म को कान में इस तरह की सराहना मिली है। उनकी फिल्म मसान की पहली स्क्रीनिंग कान में हुई थी। इसकी भी फेस्टिवल में खूब सराहना हुई थी। नीरज की फिल्मों की खासियत है कि आम दर्शक बड़ी ही आसानी से अपने आपको कनेक्ट कर जाते हैं। उनकी फिल्म मसान को कान में अन सर्टेन रिगास्ड स्पेशल प्राइज (Un Certain Regard Special Prize) चुका है। इसके बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि 78वें कान में भी नीरज की फिल्म को प्राइज मिल सकता है। फिल्म फेस्टिवल 24 मई को खत्म हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications