Cannes 2025: 'सिंदूर भरी मांग' के साथ कान पहुंचीं ऐश्वर्या राय, लोग बोले- ये तो है Operation Sindoor
Cannes 2025: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस समय अपने कान लुक को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐश्वर्या राय हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शामिल हुई हैं जहां उनके रेड कार्पेट लुक ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
कान 2025 में ऐश्वर्या राय का लुक
ऐश्वर्या राय का जब से कान फिल्म फेस्टिवल 2025 से लुक सामने आया है, तब से लोग उनके बारे में बात किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। उनके लुक को देखने के बाद से लोग उन्हें क्वीन ऑफ कान कह कर पुकार रहे हैं।

ऐश्वर्या राय के देसी लुक ने मचाया हंगामा
आपको बता दें कि रेड कार्पेट पर विदेशी आउटफिट में जलवा बिखेरने वाले स्टार्स के बीच ऐश्वर्या राय ने इस बार देसी लुक अपनाया है। भारतीय नारी वाली छवि को दिखाते हुए एक्ट्रेस ने जब रेड कार्पेट पर एंट्री की तो लोग उन्हें देखते ही रह गए थे। ऑफ वाइट साड़ी, मांग में सिंदूर, गले में लाल जड़ाऊ हार और खुले बालों के साथ साइड दुपट्टे में ऐश्वर्या राय बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विदेशी जमीन पर भारतीय संस्कार
लोगों की मानें तो विदेशी जमीन पर भारतीय संस्कार दिखाकर ऐश्वर्या राय ने न सिर्फ भारतीयों का दिल जीत लिया है बल्कि हर किसी को इम्प्रेस कर दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ऐश्वर्या राय की सादगी पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
ऐश्वर्या राय ने पहनी मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी
-जानकारी के अनुसार कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ऑफ वाइट आइवरी बनारसी साड़ी पहनी थी। इसके साथ में उन्होंने हेवी वेट लाल जड़ाऊ हार कैरी किया था जो उन्हें रॉयल लुक दे रहा था। मैचिंग इयररिंग्स, हाथों में बड़ी सी रिंग के साथ उन्होंने मांग में भरकर सिंदूर लगाया हुआ था।
-आश्वर्या राय ने खुले बालों के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया था। उनका मेकअप बिल्कुल न्यूड था जो कि सबको पसंद आया है। साड़ी और फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा लेकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे।
हाथ जोड़कर पैपराजी का किया अभिवादन
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अपने देसी लुक से हर किसी को इम्प्रेस कर दिया है। उन्होंने हर तस्वीर में प्यारी सी मुस्कान दी है। यही नहीं फोटो ले रहे पैपराजी का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया है। ऐश्वर्या राय के इस बार के कान्स लुक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
ऐश्वर्या राय की 'सिंदूर भरी मांग' ने खींचा लोगों का ध्यान
सोशल मीडिया यूजर्स औश्वर्या राय की तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो एक्ट्रेस ने अपना सिंदूर फ्लॉन्ट किया है, जिस से लोगों की नजरें नहीं हट पा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या राय अपने इस लुक से Operation Sindoor को सपोर्ट कर रही हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने तलाक के रूमर्स पर ब्रेक लगा दिया है।
ऐश्वर्या के लुक पर क्या बोले यूजर्स?
ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स 2025 लुक पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐश्वर्या राय ने अपने लुक को ऑपरेशन सिंदूर के लिए डेडिकेट किया है। सच में सुंदर महिला। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- वह ऑपरेशन सिंदूर को ट्रिब्यूट दे रही हैं। मांग भरी सिंदूर। ऐसा कोई नहीं कर सकता।












Click it and Unblock the Notifications