Cannes 2023: जब दीपिका पादुकोण ने साड़ी में जूरी सदस्य बनकर की थी एंट्री, बोल्ड ब्लैक आईलाइनर ने मचाई थी तबाही

Cannes Film Festival 2023: दीपिका पादुकोण ने साड़ी पहनकर समारोह में एंट्री की थी और एक सम्मानित जूरी सदस्य के रूप में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपने साड़ी लुक में वैश्विक मंच पर भारतीय विरासत की चमक को बढ़ाया था।

deepika padukone

Cannes Film Festival 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस समय कान्स 2023 सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। खबर है कि 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल आगामी 16 मई 2023 (मंगलवार) से शुरू होने वाला है। ये समारोह आगामी 27 मई 2023 तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई भारतीय हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं। पिछले साल, कान्स फिल्म फेस्टिवल ने दीपिका पादुकोण को अपने आठ सदस्यीय जूरी में से एक के रूप में घोषित किया था। वहीं दीपिका पादुकोण ने साड़ी पहनकर समारोह में एंट्री की थी और एक सम्मानित जूरी सदस्य के रूप में अपना डेब्यू किया था। दीपिका पादुकोण ने अपने साड़ी लुक में वैश्विक मंच पर भारतीय विरासत की चमक को बढ़ाया था।

कांस में जूरी मेंबर बनी थीं दीपिका पादुकोण
हालांकि दीपिका पादुकोण इससे पहले भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कई बार नजर आ चुकी हैं, लेकिन ये पल उनके फैंस के लिए यादगार था क्योंकि उन्होंने जूरी सदस्य के रूप में रेड कार्पेट पर वॉक किया था। उन्होंने किसी भी भारतीय को निराश नहीं किया। आपको बता दें कि दीपिका ने इस मौके पर बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की एथनिक साड़ी को चुना था।

सब्यसाची की साड़ी में आई थीं नजर
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इससे पहले भी कई बार सब्यसाची मुखर्जी की ड्रेसेस पहन चुकी हैं। भारतीय फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी और दीपिका पादुकोण को ये साफ पता था कि किस लुक में वह लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं। ऐसे में दीपिका ने डिजाइनर के साथ मिलकर एक मस्टर्ड और ब्लैक सिक्विन-एम्बेलिश्ड साड़ी, एक बस्टियर ब्लाउज और बोल्ड मेकअप को चुना था। उनका लुक बहुत ही बेहतरीन नजर आ रहा था।

बोल्ड मेकअप लुक ने लोगों को बनाया था दीवाना
दीपिका पादुकोण की साड़ी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में धमाल मचा दी थी। जूरी सदस्य के रूप में अपनी शुरुआत करने के लिए दीपिका ने बंगाल टाइगर से प्रेरित धारीदार पैटर्न में सजाए गए मस्टर्ड और काले रंग की सिक्विन मैटिरल की साड़ी को चुना था। है। भारतीय फैशन डिजाइनर सब्यसाची के बेहतरीन कारीगरों द्वारा साड़ी पर धारियों को ब्लॉक-प्रिंट किया गया था और हाथ से उसमें कढ़ाई की गई थी।

दीपिका पादुकोण ने साड़ी को एक काले रंग की स्ट्रैपलेस बस्टियर ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था जिसमें झिलमिलाता हुआ काला सिक्विन अलंकरण, एक प्लंज स्वीटहार्ट नेकलाइन और एक क्रॉप्ड हेम लेंथ था। उन्होंने हेडबैंड-स्टाइल माथा पट्टी, शैंडलियर इयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग्स और लॉबाउटिन हाई हील्स के साथ पारंपरिक लेकिन आधुनिक लुक को फ्लॉन्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+