Cannes 2023: सारा अली खान ने अब साड़ी में दिखाईं कातिलाना अदाएं, लोग बोले- दादी शर्मिला टैगोर जैसी लग रही हो

Sara Ali Khan Cannes Film Festival 2023: सारा अली खान ने कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में अब क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी में दमदार पोज दिए हैं। उनकी ये साड़ी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

sara ali khan

Sara Ali Khan Cannes Film Festival 2023: इस बार 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू वॉक कर धूम मचा दी है। सारा अली खान कान्स 2023 के पहले ही दिन रेड कार्पेट पर एथनिक लहंगे में नजर आई थीं। लोगों को उनका ये देसी अंदाज काफी पसंद आया है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटों के अंदर ही सारा अली खान ने कान 2023 में अपने तीन लुक्स से हर किसी को हैरान कर दिया है। कान के दूसरे दिन सारा अली खान ब्लैक ड्रेस में नजर आई थीं और अब उनके लेटेस्ट साड़ी लुक ने लोगों को उनकी दीवाना बना दिया है।

सारा अली खान का साड़ी लुक
आपको बता दें सारा अली खान कान फिल्म फेस्टिल के पहले दिन बाइडल लुक में नजर आई थीं। इस दिन उन्होंने रेड कार्पेट पर लहंगा पहनकर वॉक किया था। वहीं दूसरे दिन उन्होंने काले रंग के कपड़ों में एंट्री की थी। हालांकि कुछ लोगों को सारा का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया था। लेकिन अब जब सारा साड़ी पहनकर रेट्रो अंदाज में दिखाई दीं तो सबकी नजरें उन पर ही ठहर गई थीं।

रेट्रो अंदाज में नजर आईं सारा
सारा अली खान ने कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में अब क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी में दमदार पोज दिए हैं। उनकी ये साड़ी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह रेट्रो फील दे रही हैं। लोगों को तस्वीरों में उनकी अदाएं काफी हसीन लग रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद सारा अली खान के फैंस उनकी तुलना दादी शर्मिला टैगोर से कर रहे हैं।

कान्स में सारा की साड़ी का जलवा
सारा अली खान ने हाल ही में फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की गई साड़ी में कुछ हद ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर कर सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है- मेरा मानना है कि आप ये कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में से एक में सारा अली खान सीढ़ियों में खड़ी हैं और साड़ी का पल्लू लहरा रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह समंदर किनारे खड़े होकर पोज दे रही हैं।

कान्स में सारा अली खान का डेब्यू
सारा अली खान की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- शर्मिला टैगोर जैसे बाल बनाए हैं आपने। वहीं एक शख्स ने फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा है- एकदम दादी शर्मिला टैगोर की कॉपी लग रही हैं। एकदम 60-70 के दशक का लुक। पहली तस्वीर तो कमाल की है। आपको बता दें कि सारा अली खान ने कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू किया है। 16 मई यानी समारोह के पहले ही दिन उन्होंने आइवरी कलर के लहंगे में रेड कार्पेट पर वॉक किया था। उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में सबको नमस्ते भी कहा था। इसके बाद सारा अली खान कान की एक पार्टी में ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+