Cannes 2023: कान्स के रेड कार्पेट पर देसी अंदाज में पहुंचीं सारा अली खान, एथनिक लहंगे ने लूट ली महफिल
Cannes Film Festival Sara Ali Khan: कान्स 2023 के रेड कार्पेट से बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सारा भारतीय अवतार में नजर आ रही हैं।

Cannes Film Festival Sara Ali Khan: 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में गत 16 मई से ही बड़े-बड़े सितारों का मेला लगना शुरू हो चुका है। जुनिया के इस खास और सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में इस बार बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस शामिल हो रही हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर और सारा अली खान इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू कर रही हैं। कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर पहले ही दिन सारा अली खान पहुंचीं और उनके देसी लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
सारा अली खान का कान्स डेब्यू
कान्स 2023 के रेड कार्पेट से बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सारा भारतीय अवतार में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि सारा अली खान इन तस्वीरों में एथलिन लहंगे में दइखाई दे रही हैं। सारा ने विदेश में आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल में अपने देसी अंदाज का जादू चला दिया है।
सारा ने दिखाया इंडियन ब्राइडल लुक
एक्ट्रेस सारा अली खान इस बार कान्स में अबू जानी के डिजाइनर लहंगे में दिखाई दीं और उनका ये ब्राइडल लुक सबको पसंद आया है। इस लहंगे के साथ सारा अली खान ने काफी कम मेकअप और बहुत ही कम ज्वैलरी पहन रखी थी। सारा अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने कहा- सारा हमें आप पर गर्व है
लोगों को सारा अली खान का ये कान्स लुक बहुत ही पसंद आ रहा है। एक यूजर ने सारा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है- सारा हमारा देश और हमारे कल्चर को आपने रिप्रजेंट किया...हम लोगों को बहुत अच्छा लगा। वहीं एक शख्स ने लिखा है- अब तक का बॉलीवुड का बेस्ट लुक। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हमें आप पर गर्व है सारा। लोग जमकर सारा अली खान की तारीफ कर रहे हैं।
ईशा गुप्ता का बोल्ड लुक
सारा अली खान के अलावा कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी रेड कार्पेट पर नजर आईं। सफेद हाई स्लिट गाउन में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। लोगों ने ईशा गुप्ता के बोल्ड लुक की भी जमकर तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications