आर्यन के जेल जाते ही शाहरुख को एक और झटका, हाथ से गया ये बड़ा प्रोजेक्ट, करोड़ों का नुकसान

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: पिछले हफ्ते एनसीबी ने एक क्रूज शिप पर छापेमारी की, जहां पर ड्रग्स पार्टी चल रही थी। इस मामले में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत की मांग को खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आर्यन के जेल जाने के बाद अब पिता शाहरुख को एक और बड़ा झटका लगा है।

बायजू ने उठाया बड़ा कदम

बायजू ने उठाया बड़ा कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख को करोड़ों का नुकसान हुआ है। खबर है कि ऑनलाइन क्लास चलाने वाली कंपनी बायजू ने SRK से सभी ऐड वापस ले लिए हैं। कंपनी ने ये कदम सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से को देखते हुए उठाया है। जब आर्यन का नाम इस मामले में आया था, तो बायजू को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। इसके एक विज्ञापन के लिए शाहरुख को 3-4 करोड़ रुपये तक मिलते थे।

प्रमोशन रोका गया

प्रमोशन रोका गया

इकॉनोमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बायजू ने शाहरुख से जुड़े सभी प्रमोशन फिलहाल रोक दिए हैं। इसके पीछे की वजह आर्यन की गिरफ्तारी बताई जा रही है। कंपनी का मानना है कि वो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। ऐसे में उनके ब्रांड एंबेसडर के बेटे पर ड्रग्स लेने का आरोप लगना बड़ा मामला है। इससे अभिभावकों के सामने बायजू की गलत छवि पेश होगी। सूत्रों ने बताया कि मामला सामने आते ही विज्ञापन रोकना चाहती थी, लेकिन एडवांस बुकिंग की वजह से थोड़ा वक्त लग गया।

इन ब्रांड का भी करते हैं विज्ञापन

इन ब्रांड का भी करते हैं विज्ञापन

ह्यूंडई, एलजी, दुबई टूरिज्म, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस जीओ समेत कई अन्य ब्रांड्स का भी विज्ञापन शाहरुख खान के पास है। बहुत से लोग ट्विटर पर उन प्रोडक्ट्स का बॉयकॉट करने की अपील कर रहे, जिनमें शाहरुख हैं। हालांकि किसी अन्य कंपनी ने इस पर अभी तक फैसला नहीं लिया है।

ड्राइवर से होगी पूछताछ

ड्राइवर से होगी पूछताछ

वैसे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद परिवार के किसी भी सदस्य से पूछताछ नहीं की गई है, लेकिन एनसीबी ने उनके ड्राइवर को समन भेजा है। सूत्रों के मुताबिक आर्यन से पूछताछ में कुछ सुराग हाथ लगे थे, जिस वजह से ड्राइवर को बुलाया गया है। वहीं इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। एनसीपी का कहना है कि मोदी सरकार बड़ी हस्तियों को डराने के लिए ये सब करवा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+