सारा अली खान के साथ मेकअप रूम में हुआ हादसा, चेहरे पर ही फूट गया बल्ब, देखें Viral Video
सारा अली खान के साथ मेकअप रूम में हुआ हादसा, चेहरे पर ही फूट गया बल्ब, देखें Viral Video
मुंबई, 24 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान मेकअप करवाते हुए दिख रही हैं लेकिन इसी बीच उनके साथ एक हादसा हो जाता है। इस वीडियो को सारा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सारा अली खान के लिए यह एक नियमित सुबह थी जब तक कि उनके चेहरे के ठीक सामने एक बल्ब नहीं फट गया। सारा अली खान एक्सीडेंट तब हुआ, जब वह अपने वैनिटी में अपना मेकअप करवा रही थीं, तभी एक लाइट बल्ब में विस्फोट हो गया। घटना का वीडियो सारा ने रविवार (23 जनवरी) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया।

जब सारा के चेहरे के सामने फूटा बल्ब
वीडियो में सारा अली खान को अपनी टीम के साथ शूटिंग के लिए तैयार होने के लिए मेकअप करवाते देखा जा रहा है। वीडियो में सारा अली खान टचअप लेते हुए कहती हैं, 'जीतू से कह दो नारियल पानी ले आए।' जैसे ही मेकअप आर्टिस्ट टच-अप पूरा करने के बाद दूर जाता है और सारा आईने में देखने के लिए आगे की ओर झुकती हैं, तभी लाइट की एक फ्लैश के साथ एक तेज आवाज आती है। जबकि वीडियो तुरंत क्रैश हो जाता है, एक छोटी सी दुर्घटना से घबराई हुई सारा घबरा जाती हैं और चिल्लाती हैं।

सारा ने लिखा, ऐसी हुई मेरी सुबह
सारा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर लिखा, 'ऐसी सुबह', सारा ने इसके साथ तीन भूत वाली इमोजी भी शेयर की थी। वहीं वीडियो से साफ होता है कि ऐसा होने पर सारा अली खान काफी घबरा गई थीं, जिसके बाद उन्होंने हड़बड़ी में कैमरा भी गिरा दिया। एक्ट्रेस सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।

सारा अली खान इन दिनों किस फिल्म में बिजी हैं?
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा हाल ही में आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में धनुष और अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। सारा ने इसके साथ ही अपना अगल प्रोजेक्ट भी पूरा कर लिया है। अपनी अगली फिल्म में साला अली खान विक्की कौशल और शारिब हाशमी के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। हाशमी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और फिल्म के रैप की घोषणा की है।
Insta Update| Via Sara’s insta story❤️#SaraAliKhan @SaraAliKhan pic.twitter.com/RFL5y2QSYU
— Sara Times🗞 (@Saratimes95) January 23, 2022












Click it and Unblock the Notifications