Britney vs Spears: 13 साल से 'कैद' ब्रिटनी स्पीयर्स की लाइफ पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, देखें Trailer

वॉशिंगटन, 23 सितंबर। दुनियाभर में लोकप्रिय हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की जीवनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ट्रेलर आज (गुरुवार) रिलीज कर दिया गया। नेटफ्लिक्स पर 28 सितंबर को रिलीज होने वाली 'ब्रिटनी vs स्पीयर्स' में हॉलीवुड सिंगर की पर्सनल लाइफ को करीब से दिखाया गया है। ट्विटक पर ट्रेलर लॉन्च होते ही यह सोशल मीडिया क अन्य प्लेटफार्म पर भी वायरल हो गया। ब्रिटनी स्पीयर्स फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आया है, डॉक्यूमेंट्री रिलीज के बाद दर्शकों को उनकी जिंदगी के बारे में और अधिक जानने को मिलेगा।

डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा ब्रिटनी स्पीयर्स का संघर्ष

डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा ब्रिटनी स्पीयर्स का संघर्ष

ग्रैमी अवार्ड अपने नाम कर चुकीं अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स अपने ही पिता के खिलाफ कानूनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में आई थीं। उनके पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से मुक्त होने के लिए ब्रिटनी स्पीयर्स ने इस साल कोर्ट का दरवाजा खटखाया था। इस मामले में नया मोड़ तब सामने आया जब उनके पिता जेमी स्पीयर्स ने खुद अदालत में याचिका दायर कर अपनी बेटी को कंजरवेटरशिप से आजाद करने की मांग की थी। बता दें कि करीब 13 साल से सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स अपने पिता के संरक्षण में हैं।

पिता ही लेते हैं ब्रिटनी के सभी फैसले

पिता ही लेते हैं ब्रिटनी के सभी फैसले

जेमी स्पीयर्स ही ब्रिटनी के सभी पर्सनल और प्रोफेशनल फैसले लेते हैं। ब्रिटनी ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स की अदालत में अपने पिता के संरक्षण को खत्म करने की मांग की थी, उन्होंने कहा था कि उनकी जिंदगी वापस की जाए। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली डॉक्यूमेंट्री में ब्रिटनी स्पीयर्स की मुश्किलों और कानूनी लड़ाई के बारे में दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में ब्रिटनी, उनके वकील और पिता समेत कई लोगों से बात की गई है।

क्या कहता है अमेरिका का कानून?

क्या कहता है अमेरिका का कानून?

बता दें कि अमेरिका के कानून के तहत वृद्धावस्था, शारीरिक या मानसिक रूप से मकजोर लोगों की देखभाल, उनके फैसले और अन्य जरूरतों के लिए कोर्ट की तरफ से एक संरक्षक नियुक्त किया जाता है, जो पीड़िता के माता-पिता या परिजन हो सकते हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स 2008 से ही अपने पिता के संरक्षण में हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स को कंजरवेटरशिप से आजादी दिलाने के लिए उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर #FreeBritney नाम से एक अभियान भी चलाया था।

यह भी पढ़ें: 'बेबाक' कंगना ने लगाई हॉलीवुड एक्टर की क्लास, कहा- बॉलीवुड की कॉपी नहीं, स्क्रिन भी चुरा रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+