कपड़े बदलते और नहाते समय भी ब्रिटनी स्पीयर्स पर होती थी निगरानी, कहा- 14 साल तक नहीं दी दवाई....

ग्रैमी अवॉर्ड विनर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि 14 साल तक उन पर हर समय निगरानी रखी जा रही थी और इस बीच उन्हें क्या कुछ झेलना पड़ा था।

मुंबई, 27 सितंबरः मशहूर हॉलीवुड पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स 14 साल बाद अपने पिता की निगरानी यानी उनके संरक्षण अधिकार से आजाद हो गई हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स अपनी इस आजादी को लेकर बहुत खुश हैं और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकालना भी शुरू कर दिया है। ब्रिटनी ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए और लोगों को बताया है कि उन्हें 14 साल तक क्या कुछ झेलना पड़ रहा था।

ब्रिटनी स्पीयर्स पर रखी गई थी निगरानी

ब्रिटनी स्पीयर्स पर रखी गई थी निगरानी

ग्रैमी अवॉर्ड विनर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर खुद बताया कि 14 साल तक उन पर हर समय निगरानी रखी जा रही थी। सिक्योरिटी मैनेजमेंट टीम की नजरें उन पर हर वक्त होती थीं। उन्होंने बताया कि कई बार इस टीम की नजरें उनके घर में उन पर कपड़े बदलते समय या फिर नहाते समय भी होती थीं।

गुस्से भरे पोस्ट को किया डिलीट

जानकारी के अनुसार पहले ब्रिटनी स्पीयर्स ने गत सोमवार को गुस्से में आकर कई पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे जिसे उन्होंने अब डिलीट कर दिया है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने कई अन्य म्यूजिशियन्स की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन लोगों के साथ कभी ऐसा कुछ नहीं किया गया। आपको बता दें कि ब्रिटनी ने अपनी बात कहते हुए उदाहरण के तौर पर जेनिफर लोपेज का नाम भी लिया।

क्या जेनिफर के साथ ऐसा कुछ हो सकता था

सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने पोस्ट में लिखा था- मैं चाहूंगी कि कोई जेनिफर लोपेज को सप्ताह में सातों दिन 8 घंटे बैठे रहने के लिए कहकर तो देखे लेकिन कार में नहीं। मैं देखना चाहूंगी कि सिक्योरिटी मैनेजमेंट टीम जेनिफर लोपेज से भी वो सब करने को कहे जो सब कुछ मैंने झेला है। मेरे साथ जो हुआ वह सब बकवास था...क्या आपको लगता है कि जेनिफर ऐसा कभी कर पाएंगी। उनका परिवार इसके लिए कभी राजी नहीं होगा।

सिक्योरिटी के पास थी मेरे हर पल की खबर

ब्रिटनी ने पिता के संरक्षण में जो कुछ भी झेला था उसे लेकर अब उनका गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। 14 साल तक उनके साथ जो कुछ भी हुआ उसे याद कर वह गुस्से से भर जाती हैं। ब्रिटनी के अनुसार उनके पल-पल की खबर रखने के लिए सिक्योरिटी टीम हमेशा तत्पर रहती थी और उन पर बारीकी से नजर रखी जाती थी।

नहाते वक्त भी होती थी नजर

ब्रिटनी ने कहा- सिक्योरिटी टीम की तरफ से मुझे घर के अंदर ही रहने का निर्देश दिया गया था। मैं उस घर में रहती थी जहां प्राइवेसी वाला कोई दरवाजा ही नहीं था। ऐसे में सिक्योरिटी टीम कपड़े बदलने के दौरान मेरे शरीर को साफ देख पाती थी और नहाते समय भी वह मुझ पर निगरानी रखते थे। ब्रिटनी ने कहा- मुझे जो कुछ भी चाहिए था और जो कुछ भी करना था उसके लिए मुझे हमेशा न ही सुनना पड़ा था, जिसने मेरा सब कुछ बर्बाद कर दिया।

मेरी दवाइयां भी बंद कर दी गई थीं

ब्रिटनी ने आगे कहा- ये उतना भी बुरा नहीं था जितना कि यह कि मेरी फैमिली ने मुझे 4 महीने के लिए नजरबंद कर दिया था। उन्होंने आगे कहा- मैं जिन दवाओं पर थीं अचानक वह भी मुझसे छीन ली गईं और फिर वह बस लीथियम पर ही टिकी थीं। आपको बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स गत 1 फरवरी 2008 से अपने पिता जेमी स्पीयर्स और लॉयर एंड्र्यू एम वॉलेट के कंजर्वेटरशिप में थीं। 14 साल बाद नवंबर 2021 में पिता के संरक्षण के अधिकार को जज ने हटा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+