TikToker Duda Alves कौन थीं? 22 साल की उम्र में ब्रेस्ट सर्जरी के बाद क्या दर्द से मौत? हो गई थी बुरी हालत
Brazilian TikToker Duda Alves Death Reason: ब्राजील की मशहूर टिकटॉकर डूडा अल्वेस की 22 साल की उम्र में मौत हो गई। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उनके हालिया वीडियो चर्चा में हैं। इनमें वह ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के बाद अपनी रिकवरी के दौरान हो रही परेशानियों और दर्द के बारे में बात करती नजर आई थीं।
हालांकि, डूडा अल्वेस की मौत की वजह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। ब्राजील के संघीय जिले की सिविल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस या परिवार की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे उनकी हालिया सर्जरी और मौत के बीच सीधा संबंध साबित हो। आइस विस्तार से जानते हैं कि क्यों कराई सर्जरी?

Who Was Duda Alves: कौन थीं डूडा अल्वेस?
डूडा अल्वेस का पूरा नाम मारिया एडुआर्डा अल्वेस डॉस सैंटोस था। वह ब्राजील की सोशल मीडिया क्रिएटर थीं और टिकटॉक पर रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मजेदार वीडियो बनाती थीं। उनके टिकटॉक अकाउंट पर 7.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स और 2.7 करोड़ से अधिक लाइक्स थे। वह अपने फॉलोअर्स के साथ निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव भी साझा करती थीं। उनके कंटेंट में एक सीरीज ऐसी भी थी, जिसमें वह उन चीजों की लिस्ट बताती थीं, जो उन्हें पसंद नहीं थीं।
13 सितंबर को हुई मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डूडा अल्वेस का निधन 13 सितंबर को हुआ। उनके परिवार ने 15 सितंबर को उनकी मौत की जानकारी सार्वजनिक की। इसी दिन ब्रासीलिया के साओ जोआओ पाउलो द्वितीय पैरिश में उनके लिए शोक सभा भी आयोजित की गई। उनकी मौत के कारण को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। संघीय जिले की नागरिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने परिवार की निजता का हवाला देते हुए मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

मौत से कुछ दिन पहले सर्जरी की रिकवरी का वीडियो
डूडा ने मौत से कुछ दिन पहले ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के बाद अपनी रिकवरी के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद उनके लिए सामान्य स्थिति में लौटना आसान नहीं था। 8 सितंबर के वीडियो में उन्होंने बताया था कि सर्जरी को करीब तीन सप्ताह हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उन्हें काफी दर्द हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि दर्द की वजह से उन्हें उल्टी होती थी और वह कई बार रोने लगती थीं। वीडियो में वह अपनी रिकवरी के दौरान सामने आ रही परेशानियों के बारे में फॉलोअर्स को बता रही थीं।
क्यों कराई थी ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डूडा ने बताया था कि उन्होंने ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी कराने का फैसला अपनी सुविधा और व्यक्तिगत पसंद को ध्यान में रखते हुए लिया था। उन्होंने कहा था कि बड़े स्तनों की वजह से उन्हें वर्कआउट के कपड़े पहनने में असहजता होती थी। उन्हें यह भी लगता था कि उनके स्तनों का आकार उनके शरीर के अनुपात में नहीं था।
आखिरी वीडियो में आलोचकों को दिया था जवाब
डूडा का आखिरी टिकटॉक वीडियो 9 सितंबर को सामने आया था। इसमें उन्होंने उन पुरुषों को जवाब दिया था, जिन्होंने ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी कराने के उनके फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि सर्जरी का फैसला उन्होंने अपनी सुविधा और अपनी पसंद के लिए लिया था। उनके इस वीडियो के बाद उनके पुराने सर्जरी और रिकवरी से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आने लगे।
क्या सर्जरी बनी मौत की वजह?
डूडा अल्वेस की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सर्जरी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि मौत से कुछ दिन पहले तक वह सर्जरी के बाद होने वाले दर्द और परेशानियों के बारे में वीडियो बना रही थीं। लेकिन अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक सबूत या पुलिस की पुष्टि सामने नहीं आई है, जिससे यह कहा जा सके कि उनकी मौत ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की वजह से हुई। मौत का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
