ब्रांड ने बिना अनुमति के शेयर कर दी अनुष्का शर्मा की तस्वीरें, एक्ट्रेस ने गुस्से में कह दी ये बड़ी बात

Anushka Sharma: एक ब्रांड ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी सीजन सेल की घोषणा करने के लिए अलग-अलग परिधानों में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तस्वीरें शेयर की थीं। इस पर एक्ट्रेस ने काफी गुस्सा जाहिर किया है।

anushka sharma

Anushka Sharma: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह जल्द ही फिल्म चाकदाह एक्प्रेस में भारतीय क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बॉलर झुलन गोस्वामी के बॉयोपिक में नजर आने वाली हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी की सालगिरह पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने वेकेशन्स की तस्वीरें शेयर की थीं। अनुष्का ने बेटी वामिका की तस्वीर भी शेयर की थी लेकिन बेटी का चेहरा छुपा दिया था। अब अनुष्का शर्मा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। लेकिन इस बार वह काफी गुस्से में नजर आई हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है उनके गुस्से का कारण।

अनुष्का शर्मा की अनुमति के बिना शेयर की गई तस्वीर

अनुष्का शर्मा की अनुमति के बिना शेयर की गई तस्वीर

एक स्पोर्ट्सवियर ब्रांड द्वारा इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की 'अनुमति' के बिना उनकी तस्वीरों को शेयर करने के बाद एक्ट्रेस ने गुस्से में रिएक्ट किया है। उन्होंने उस ब्रांड को उनकी पोस्ट हटाने के लिए भी कहा है। आपको बता दें कि ब्रांड ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी सीजन सेल की घोषणा करने के लिए अलग-अलग परिधानों में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तस्वीरें शेयर की थीं।

अनुष्का ने ब्रांड से तस्वीरें हटाने के लिए कहा

अनुष्का ने ब्रांड से तस्वीरें हटाने के लिए कहा

अनुष्का शर्मा ने ब्रांड द्वारा उनकी तस्वीरें शेयर करने के कुछ घंटों बाद उस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोबारा शेयर किया। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने इस पोस्ट के साथ लिखा- अरे, @pumaindia? मुझे यकीन है कि आप जानते हैं कि प्रचार के लिए मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल करने से पहले आपको अनुमति लेनी होगी क्योंकि मैं आपकी एंबेसडर नहीं हूं। कृपया इसे हटा दें। इसके साथ ही अनुष्का ने इस पोस्ट पर गुस्से वाले चेहरे का इमोजी भी शेयर किया है। वहीं अनुष्का शर्मा के पति क्रिकेटर विराट कोहली ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अनुष्का शर्मा

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अनुष्का शर्मा

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इन पोस्ट मे वह खुद को कई ब्रांड्स को प्रमोट करते हुए दिखाती हैं। हालांकि उन्होंने इस स्पोर्ट्सवियर ब्रांड के लिए खुद से कोई पोस्ट नहीं किया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई पोस्ट शेयर करती हैं और अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका की तस्वीरें और वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+