री-रिलीज हुई 'सनम तेरी कसम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, हर्षवर्धन राणे को मिल रही हैं बधाइयां

Sanam Teri Kasam Box Office Day 3 Re-Release: वैलेंटाइन वीक पर सनम तेरी कसम री-रिलीज हुई है। जिसके बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर रोमांटिक ड्रामा "सनम तेरी कसम" को दर्शक जबरदस्त प्यार दे रहे हैं। कमाई के मामले में फिल्म ने इस हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

मेकर्स की माने तो 'सनम तेरी कसम' को री-रिलीज पर 5.14 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली है। इसके बाद ये सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। दूसरे दिन फिल्म ने 15% का उछाल लेते हुए 6.22 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 17.22 करोड़ रुपए हो गया है।

Sanam Teri Kasam Box Office Day 3 Re-Release

ये फिल्म ओरिजनली 2016 में रिलीज हुई थी। तब इसने दो दिनों में महज करीब 9 करोड़ रुपए ही कमाए थे। हालांकि इस फिल्म को तब इतना ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। लेकिन जब ओटीटी प्लेटफॉर्म में आई तो धीरे धीरे इसे कल्ट और आयकॉनिक फिल्म भी माना जाने लगा। बता दें, बीते कुछ समय से री-रिलीज फिल्मों का चलन बढ़ा है। ऐसे में इंदर और सरू के चहेतों ने इसे भी रिलीज करने की मांग की। फैंस का एक वीडियो भी हर्षवर्धन राणे ने शेयर किया था। जिसके बाद मेकर्स ने उनकी मांग मानी और री-रिलीज करने की प्लानिंग की। इस फिल्म को अब इसका ड्यू मिल रहा है। इतना ही नहीं इंडस्ट्री के एक्टर्स भी हर्षवर्धन को बधाइयां भी दे रहे हैं। जॉन अब्रहाम ने पोस्ट शेयर कर लिखा, आखिरकार हर्षवर्धन राणे को उनका हक मिल गया। साथ ही अर्जुन रामपाल ने भी उन्हें बधाई दी है।

बता दें, सनम तेरी कसम हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन लीड रोल में थे। जिन्होंने इंदर और सरू का किरदार निभाया था। इन दोनों को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया। लेकिन दोनों का ड्यू क्रेडिट 9 साल बाद 2025 मिल रहा है। सनम तेरी कसम को राधिका राव और विनय सप्रु ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के गाने आज भी सुने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+