सोहम शाह की फिल्म पहले दिन हुई फुस्स, क्रेजी का कलेक्शन करोड़ रुपए पहुंचना हुआ मुश्किल
Box Office Collection: सोहम शाह की फिल्म क्रेजी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। "तुम्बाड" में अपनी भूमिका के लिए मशहूर सोहम शाह अब नई फिल्म लेकर आए हैं। इसका नाम "क्रेज़ी (CrazXy)" है। फिल्म के ट्रेलर से ही बज बना हुआ है। इसे देखने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड थे। इसके अलावा फिल्म को शुरुआती रिव्यू भी अच्छे मिले हैं।
ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो इस फिल्म ने पहले दिन मात्र 90 लाख रुपए की कमाई की है। मेकर्स को इस फिल्म से इससे ज्यादा की कमाई की उम्मीद थी। लेकिन कमाई ने मेकर्स की उम्मीदों में मिट्टी फेर दिया। सोमह शाह की पिछली फिल्मों का भी कुछ ऐसा ही हाल था। री-रिलीज में इन फिल्मों में अच्छी कमाई की थी।

बता दें फिल्म को सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिन दर्शकों ने इसका पहला शो देखा और प्रीमियर में शामिल होने वाले लोगों ने भी इसे खूब सराहा है। इस रिपोर्ट में पढ़िए लोगों को क्रेजी के लिए क्या कहना है। एक दर्शक ने कहा, "फिल्म क्रेजी ने रोमांचक थ्रिलर की नई परिभाषा गढ़ी है। क्रेजी का हर सेकंड आपको पागल कर देगी। यह ऐसी थ्रिलर है, जिससे नज़र हटाना मुश्किल है। गिरीश कोहली का निर्देशन और सोहम शाह की कमाल की एक्टिंग क्रेजी को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और कैमरा वर्क भी कमाल का है। अगर आप इस वीकेंड क्रेजी नहीं देखने जा रहे हैं, तो आप खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं।"
ट्रेड एनालिस्टों का सुझाव है कि अगर "क्रेज़ी" दर्शकों का ज़्यादा ध्यान खींचती है, तो सिनेमाघर इसके शोज को बढ़ा सकते हैं। जिससे इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर मांग बढ़ती है तो सिनेमाघरों में फिल्म की लिमिटेड स्क्रीनिंग बदल सकती है। बता दें, इस फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की छावा से भी है। वो फिल्म 14 दिनों से सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी वजह से इसे कम स्क्रीन भी मिले हैं। सोहम शाह की पिछली फिल्म तुम्बाड भी पहली रिलीज में कम कमाई कर पाई थी। लेकिन री-रिलीज के दौरान फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। देखना ये है कि क्या क्रेजी पहली बार में हिट साबित होती या इसे दर्शक री-रिलीज में देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications