Border 2 Release: 'बॉर्डर 2' की रिलीज में बड़ी अड़चन, फिल्म के मॉर्निंग शोज क्यों हुए कैंसिल? सामने आया ऐसा सच
Border 2 Release: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' आखिरकार आज यानी 23 जनवरी 2026 को देश के कई हिस्सों में सिनेमाघरों तक पहुंच गई है। हालांकि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज बिना विवाद के नहीं रही।
'बॉर्डर 2' के मॉर्निंग शोज हुए कैंसिल
खबर है कि देश के कई शहरों में दर्शकों को अब भी फिल्म 'बॉर्डर 2' के लिए इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि रिलीज के दिन ही कई जगहों पर मॉर्निंग शोज कैंसिल कर दिए गए हैं।

थिएटर्स तक समय पर नहीं पहुंचा फिल्म का कंटेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीब्हीटर्स को समय पर फिल्म का फाइनल कंटेंट नहीं मिला, जिससे वह स्क्रीनिंग की तैयारी ही नहीं कर पाए। इसी कारण कई सिनेमाघरों में सुबह के शो अचानक कैंसिल करने पड़े, जिससे दर्शकों और थिएटर मालिकों दोनों में नाराजगी देखने को मिली।
देर रात तक तैयार नहीं हुआ फाइनल कट
-ट्रेड वेबसाइट फिल्म इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार 'बॉर्डर 2' का फाइनल कंटेंट गत 22 जनवरी 2026 की देर रात तक भी पूरी तरह तैयार नहीं था। डिजिटल डिलीवरी प्लेटफॉर्म UFO मूवीज ने थिएटर्स को सूचित किया था कि कंटेंट को डाउनलोड और रेडी होने में तय समय से ज्यादा वक्त लग सकता है।
-एक सीनियर ट्रेड एक्सपर्ट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- कंटेंट आधी रात तक आने की उम्मीद थी। मौजूदा हालात देखकर मॉर्निंग शोज होना लगभग नामुमकिन लग रहा था।
'बॉर्डर 2' के मॉर्निंग शोज क्यों हुए कैंसिल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UFO मूवीज के व्हाट्सएप मैसेज में ये जानकारी दी गई थी कि फिल्म 'बॉर्डर 2' की डाउनलोडिंग सुबह 6:30 बजे शुरू होगी। दरअसल फिल्म का रनटाइम 192 मिनट है। ऐसे में स्क्रीनिंग की तकनीकी तैयारी में कम से कम 3 से 4 घंटे लगते हैं। इस वजह से कई इलाकों में सुबह के शो 8 या 9 बजे से पहले संभव ही नहीं हो पाए।
ओपनिंग डे कलेक्शन पर पड़ सकता है असर
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार कंटेंट डिलीवरी में देरी के कारण कुछ जगहों पर शो कैंसिल जरूर हुए लेकिन एग्जीब्हीटर्स को भरोसा है कि भारत में ज्यादातर शोज सुबह 10 बजे तक शुरू हो जाएंगे। हालांकि मॉर्निंग शोज कैंसिल होने का असर ओपनिंग डे कलेक्शन पर देखने को मिल सकता है।
'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग ने दिखाया दम
रिलीज से पहले ही 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तीन दिनों में 12.5 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। हालांकि ब्लॉक सीट्स के साथ कुल कलेक्शन 17.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
फिल्म की स्टारकास्ट और दमदार कहानी
-साल 1997 में रिलीज हुई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का ये सीक्वल कहानी के लिहाज से पूरी तरह नया होगा। हालांकि फिल्म में देशभक्ति, बलिदान और जज्बे की भावना पहले से भी ज्यादा दमदार रूप में देखने को मिलेगी।
-फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सोनम बाजवा, मोना सिंह अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है,जिन्होंने इससे पहले भी देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications