कर्जदार थे बोनी कपूर, मुश्किल वक्त में पहली पत्नी मोना ने दिया था साथ, फिर भी श्रीदेवी के लिए दिया धोखा

बोनी कपूर एक वक्त पर आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। तब उनकी पहली पत्नी मोना कपूर ढाल बनके खड़ी रहीं। लेकिन इसके बावजूद श्रीदेवी के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को धोखा दिया था।

Boney Kapoor First Wife Mona Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी को लेकर ऐसे खुलासे किए जिसकी वजह से उनके फैंस हैरान रह गए। अब बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बारे में भी बात की और बताया कि जब उनका बुरा वक्त चल रहा था तो मोना ने उनका काफी साथ दिया था।

बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा के लिए उन्होंने कई लोगों से पैसे लिए थे। उन्हें उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस अच्छी खासी कमाई करेगी। लेकिन इसके बिल्कुल विपरीत हुआ और ये फिल्म बुरी तरह पिट गई। जिस वजह से बोनी कपूर को करोड़ों का नुकसान हुआ और वह कर्जे में डूब गए थे। हालात इतने ज्यादा बुरे थे कि उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा।

boney kapoor

बोनी कपूर ने इस बारे में बात करते हुए अपनी पहली पत्नी मोना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, मोना शौरी कपूर मेरे साथ लगातार खड़ी रहीं। यहां तक कि मेरे लिए मोना नंगे पैर सिद्धि विनायक मंदिर गई थीं। लेकिन इन सबके बावजूद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ श्रीदेवी से शादी की थी। जिसका दर्द उनके बच्चे और मोना सह नहीं पाई थीं।

बोनी कपूर हमेशा कहते हैं कि, उन्होंने अपनी पहली पत्नी को कभी धोखा नहीं दिया था। आपको बता दें कि, बोनी कपूर की पहली पत्नी और श्रीदेवी बेस्ट फ्रेंड्स थे। वह कुछ वक्त के लिए श्रीदेवी को अपने घर में रखा था। उस दौरान श्रीदेवी और मिथुन अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में थे। लेकिन कुछ वक्त बाद ये रिश्ता भी खत्म हो गया था और श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली थी।

हाल ही में बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट नहीं थी। बल्कि उन्होंने जून 1996 को गुपचुप शादी की थी लेकिन जनवरी तक एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आने लगा था इसलिए उनको अपनी शादी सार्वजनिक करनी पड़ी। शादी के 2 महीने बाद ही जाह्नवी कपूर का जन्म हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+