शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं Sridevi? सालों बाद बोनी कपूर ने बताई सच्चाई, बोले-'इस वजह से हमें शादी..'

सालों पहले ये अफवाह उड़ी थी कि श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए साल 1996 में बोनी कपूर ने उनसे शादी की। अब इसकी असल सच्चाई सामने आ गई है।

Sridevi First Pregnancy: बॉलीवुड सितारों की पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाह फैलना आम बात है। इन्हीं में से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भी थीं जिनको लेकर यह अफवाह फैली थी कि साल 1996 में बोनी कपूर से शादी करने से पहले वह प्रेग्नेंट थीं और इसी वजह से उन्होंने जल्दबाजी में शादी की। अब सालों बाद बोनी कपूर ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि असल सच्चाई क्या थी।

रोहन दुआ को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने श्रीदेवी संग अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े कई राज खोले। बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने बताया कि, लोगों को लगता है कि हमारी शादी से पहले ही श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन यह सच नहीं है। बोनी कपूर ने बताया कि आखिर क्यों श्रीदेवी शादी के तुरंत बाद प्रेग्नेंट लगने लगी थीं।

Boney Kapoor

बोनी कपूर ने आगे बताया कि आखिर शादी से पहले श्रीदेवी की अफवाह क्यों उड़ी थी और दोनों की शादी कब हुई थी। बोनी ने कहा, 'मेरी श्रीदेवी से दूसरी शादी साल 1996 में शिरडी में हुई थी। हमने उस साल 2 जून को ही सीक्रेट वेडिंग की थी। हमने उस दौरान एक रात वहीं बिताई थी। लेकिन साल 1997 जनवरी में जब प्रेग्नेंसी दिखने लगी थी तो हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था और हमने अपनी शादी सार्वजनिक कर दी। यही वजह है कि कई लोग यह मानते हैं कि श्रीदेवी, शादी से पहले ही जान्हवी के साथ गर्भवती थीं। लेकिन यह सच नहीं है।'

बोनी कपूर ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि उनका परिवार काफी धार्मिक है। उन्होंने कहा, चाहे वह श्रीदेवी हों, चाहे वह सुनीता (पहली पत्नी) हों, या फिर वह मैं हूं या अनिल, या मेरी बेटी जान्हवी, हम सभी काफी धार्मिक हैं। मेरी पत्नी श्रीदेवी अपने हर जन्मदिन पर पैदल चलकर तिरुपति जाती थीं। जब भी मैं अपनी लाइफ में किसी मुसीबत में होता था तो वह जुहू से सिद्धिविनायक तक नंगे पैर चलकर जाती थीं।'

बता दें कि, साल 1996 में बोनी और श्रीदेवी की दो बेटियाँ हुईं। जिनका नाम जान्हवी और ख़ुशी है। वहीं बोनी की पहली पत्नी सुनीता कपूर थीं जिसने उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। फरवरी 2018 में श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दुबई के एक होटल के बाथटब में एक्ट्रेस की लाश मिली जिससे उनका परिवार बुरी तरह टूट गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+