Salman Khan: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ केस को किया खारिज
पत्रकार के साथ बदसलूकी मामले में सलमान खान को कोर्ट ने दी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ केस को खारिज कर दिया है।

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से आज बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 2019 में सलमान खान के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। बता दें कि 2019 में सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख पर आरोप लगा था कि उन्होंने फोन छीन लिया था। सलमान खान के खिलाफ यह शिकायत एक पत्रकार ने की थी। लेकिन अब सलमान खान को इस मामले में कोर्ट ने राहत देते हुए उनके खिलाफ आरोप को खारिज कर दिया है। पत्रकार आशोक पांडे ने आरोप लगाया था कि सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड ने उनके साथ बदसलूकी की थी और उन्हें शोषित किया था।
सलमान खान के बॉडीगार्ड नवाज शेख को भी कोर्ट ने इस मामले में राहत दी है। सलमान खान ने उनके खिलाफ जारी किए गए समन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट के फैसले के बाद अब सलमान खान को अंधेरी कोर्ट में पेश नहीं होना पड़ेगा। अंधेरी की मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने इससे पहले सलमान खान के खिलाफ समन जारी किया था, जिसे सलमान खान की ओर से बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। जस्टिस भारती डोंगरे ने कहा कि क्या इसके लिए तय प्रक्रिया का पालन किया गया। आप दावा कर रहे हैं कि ताकत का इस्तेमाल किया गया, बता सकते हैं किस बात के लिए ताकत का इस्तेमला किया गया।
गौर करने वाली बात है कि मजिस्ट्रेट के सामने पत्रकार अशोक पांडे ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सलमान खान जब वह मुंबई की सड़क पर साइकिल चला रहा थे और कुछ मीडिया के लोग उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे थे तो सलमान ने मेरा फोन छीन लिया और फेंक दिया। इसके बाद सलमान खान ने मेरे साथ बहस की और मुझे धमकी दी। पिछले साल मजिस्ट्रेस ने आदेश दिया था कि पुलिस इस मामले में सीआरपीसी की धारा 202 के तहत जांच करे और इसके बाद सलमान खान के खिलाफ 5 अप्रैल 2020 को समन जारी किया गया। सलमान खान ने इस समन को हाई कोर्ट में चुनौती दी।












Click it and Unblock the Notifications