बॉम्बे हाईकोर्ट से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को बड़ी राहत, अब 25 फरवरी को होगी रिलीज

मुंबई, 23 फरवरी: फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती हुई नजर आने वाली फिल्म के खिलाफ दायर होने वाली दो याचिकाओं को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दरअसल, पिछली फिल्मों की ही तरह संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के भी नाम को लेकर हंगामा मचा हुआ था, जिसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

फिल्म के खिलाफ दायर याचिका खारिज

फिल्म के खिलाफ दायर याचिका खारिज

जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के खिलाफ दो याचिकाओं को खारिज कर दिया। इसी के साथ फिल्म के खिलाफ एक और याचिका का निपटारा किया है। फिल्म की खिलाफ याचिका खारिज होने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि फिल्म बिना किसी रुकावट के 25 फरवरी को रिलीज होगी। दरअसल, फिल्म में आलिया भट्ट का कैरेक्टर रियल लाइफ गंगूबाई की लाइफ पर बेस्ड है। ऐसे में जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, फिल्म कई विवादों में एक साथ घिर गई।

गंगूबाई के परिवार और कमाठीपुरा के लोगों का विरोध

गंगूबाई के परिवार और कमाठीपुरा के लोगों का विरोध

सबसे पहले जिनके जीवन पर फिल्म आधारित हैं, उन गंगूबाई के परिवार ने इसके खिलाफ आपत्ति उठाई थी। इसेक बाद कमाठीपुरा के लोगों ने भी इस पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप लगाया कि फिल्म में कमाठीपुरा के नाम का इस्तेमाल करके गलत तरीके से फिल्म में पेश किया है। ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों के आक्रोश को देखने के बाद स्थानीय विधायक अमीन पटेल ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म में कमाठीपुरा का नाम बदलने के मांग की, जिस पर बुधवार को इस मुद्दे पर सुनवाई हुई।

फिल्म को बैन करने की उठाई मांग

फिल्म को बैन करने की उठाई मांग

बता दें कि मुंबई का कमाठीपुरा किसी वक्त में रेड लाइट एरिया के नाम से पहचाना जाता था। ऐसे में फिल्म में इस एरिया की कहानी फिर से सबके सामने लाने पर यह इलाका फिर से सुर्खियों में आ गया, जिसके बाद वहां के लोगों ने इस पर अपनी कड़ी आपत्ति जताते हुए फिल्म को बैन करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+