'कैटरीना कैफ को दुख होगा', विक्की कौशल की इस फोटो पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

मुंबई, 19 अक्टूबर: एक्टर विक्की कौशल अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए अब धीरे-धीरे बड़े एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सरदार उधम' में उनके अभिनय की जितनी तारीफ की जाए, उतना कम होगा। फिल्म 16 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है। वही अब विक्की ने फिल्म से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसको देखने के बाद किसी की भी रूह कांप उठेगी, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस तस्वीर पर भी विक्की को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'सरदार उधम' में विक्की की तारीफ

'सरदार उधम' में विक्की की तारीफ

विक्की कौशल को 'सरदार उधम' में अपने किरदार के लिए इंडस्ड्री के अंदर से लेकर बाहर तक से जमकर सराहना मिल रही है। विक्की की एक्टिंग की हर जगह तारीफ हो रही है। पिछले हफ्ते फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके साथ शामिल हुईं एक्ट्रेस कैटरीना ने भी उनकी तारीफ करते हुए उनको प्योर टैलेंट कहा था।

क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जिंदगी

क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जिंदगी

वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल ने कोई कमी नहीं छोड़ी। सरदार उधम सिंह के किरदार के लिए विक्की ने काफी पसीना बहाया था। फिल्म साल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से 1940 तक के वक्त पर बनी है, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जिंदगी को बहुत ही करीब से दिखाया है। वहीं फिल्म के अंदर जलियांवाला बाग हत्याकांड के दृश्य लोगों के रोंगटे खड़े कर देगा।

 कैटरीना के नाम पर फैन ने लिए मजे

कैटरीना के नाम पर फैन ने लिए मजे

इस बीच विक्की कौशल ने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी पीठ पर गहरे और दर्दनाक जख्म के निशान दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'कट जो कटौती नहीं की'। यह घाव असली नहीं हैं, बल्कि इन्हें फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप से बनाया गया था, हालांकि इनको देखकर एक बार विक्की के फैंस हैरान रह गए। फोटो के साथ विक्की ने प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट पीटर गोर्शेनिन को भी टैग किया। लेकिन इस दौरान कुछ फैंस ने इस फोटो पर विक्की के कैटरीना के नाम पर मजे ले लिए।

'कैटरीना को दुख होगा'

'कैटरीना को दुख होगा'

फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि कैटरीना को दुख होगा। जिसके बाद इस कमेंट के रिप्लाई में और लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। आपको बता दें कि विक्की और कैटरीना का नाम एक दूसरे से साल 2019 से जुड़ा हुआ है, लेकिन पब्लिक प्लेटफॉर्म पर उन्हें अपने रिश्ते के बारे में कभी भी खुलकर नहीं बोला। पिछले ही दिनों दोनों की सगाई की अफवाह भी जमकर सोशल मीडिया पर तैर रही थी, हालांकि ऐसा कुछ भी सच नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+