Bigg Boss OTT में होने वाली है एक्ट्रेस रेखा की एंट्री,जानें क्या आने वाला है बड़ा Twist
मुंबई, 18 अगस्त। 'बिग बॉस ओटीटी' को करन जौहर होस्ट कर रही है। इस शो में दर्शकों को हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। बाद में 'बिग बॉस ओटीटी' टीवी पर शिफ्ट हो जाएगा और कलर्स पर एक बार फिर इस शो को होस्ट करते हुए एक्टर सलमान खान नजर आएंगे। हर बार से बिग बॉस सीजन 15 शो को डिफरेंट बनाने के लिए आयोजकों ने इसमें कई जबरदस्त सरप्राइज रखे हैं। वहीं अब रिपोर्ट के अनुसार शो में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो 'बिग बॉस' का पूरा गेम पलट सकती है। खबर है कि 'बिग बॉस' के घर में ऐक्ट्रेस रेखा की एंट्री होने वाली है।

शो में सीनियर एक्ट्रेस रेखा का एक अहम रोल होगा
बिग बॉस ओटीटी को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो चुका है और अब 'बिग बॉस' के घर में अभिनेत्री रेखा की एंट्री होते ही दर्शकों को और मजा आ जाएगा। करण जौहर द्वारा होस्ट किए आ रहे बिग बॉस ओटीटी में शो में सीनियर एक्ट्रेस रेखा का एक अहम रोल बताया जा रहा है। मेकर्स रेखा को 'बिग बॉस' में एंट्री करवाने की प्लानिंग कर रहे है।
Recommended Video

बिग बॉस जानें क्या आने वाला है बड़ा Twist
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा बिग बॉस ओटीटी के नए फीचर ट्री ऑफ फॉर्च्यून को अपनी नशीली आवाज देने वाली हैं। दसअसल, जिस दिन बिग बॉस 15की ओटीटी प्लेटफार्म से हटकर टीवी पर शुरूआत होगी, उस दिन रेखा बिग बॉस ओटीटी के प्रतियोगियों का इंट्रोडक्शन सलमान खान से कराएंगी। वहीं रेखा शो के टॉप कंटेस्टेंट्स के साथ प्लस और माइनस पॉइंट्स को भी हाइलाइट करते हुए उनकी खूबियां भी दर्शकों को गिनाती हुई दिखाई देंगी।

रेखा ने पूरी कर ली है तैयारी
बॉलीवुड की अपने जमाने की सुपरस्टार रेखा ने जुहू स्टूडियो में इसके लिए डबिंग कर ली है। कई बेहतरीन फिल्में करने वाली रेखा इन दिनों बड़े पर्दे से दूरी बना चुकी है। आए दिन वो रियलिटी शो और टीवी शो में गेस्ट के रूप में शिरकत करती नजर आती रहती हैं। रेखा इससे पहले मशहूर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में के प्रोमो में भी नजर आई थीं।

बिग बॉस ओटीटी' की थीम 'स्टे कनेक्टेड' है
'पीपिंग मून' की रिपोर्ट के अनुसार रेखा का वॉइस ओवर रिकॉर्ड कर लिया है और इसे जल्द ही ऑन-एयर किया जाएगा। ध्यान रहे बिग बॉस ओटीटी' की थीम 'स्टे कनेक्टेड' है इसका मतलब है कि इन 5 हफ्तों तक बिग बॉस में मौजूद कंटेंस्टेंट को आपस में कनेक्शन बनाकर रहना है। जिसका कनेक्शन नहीं रहेगा और जिसे कम वोट मिलेंगे, वो शो से बाहर हो जाएगा। पहले हफ्ते में उर्फी जावेद बाहर हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications