Television Award News: संजय भट्ट को मिला दादासाहेब फाल्के भारतीय टेलीविजन अवॉर्ड, जानिए

Entertainment News Hindi: मुम्बई में 18 फरवरी को दादा साहेब फाल्के भारतीय टेलीविजन अवॉर्ड आयोजन किया गया। भारतीय टेलीविजन अवॉर्ड समारोह में मास्क टीवी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फ़िल्म हिंदुत्व को दादा साहेब फाल्के टेलीविजन अवॉर्ड दिया गया।

मुम्बई में हुए इस अवॉर्ड समारोह में भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में सीता माँ के नाम से विख्यात अभिनेत्री दीपिका चिखलिया टोपीवाला के हाथों मास्क टीवी ओटीटी के प्रोमोटर संजय भट्ट को अवॉर्ड मिला।

 bollywood news: Sanjay Bhatt receives Dadasaheb Phalke Indian Television Award

अवॉर्ड के मिलने के बाद संजय भट्ट ने कहा कि वे इस फ़िल्म को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से यह सम्मान मिला है। रिलीज़ के दिन से ही फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, और इसे लगातार दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

संजय भट्ट ने कहा कि किसी भी अवॉर्ड, पुरस्कार के मिलने से मेकर्स का उत्साहवर्धन होता है। हम लोगों का प्रोत्साहन मिलता है कि हमने इस दिशा में कुछ अच्छा किया है। इससे हम लोगों को और बेहतरीन काम करने की प्रेरणा मिलती है।

Bhojpuri Film: 'घरवाली बाहरवाली 3' की शूटिंग सेट से तस्वीरें वायरल, शुभी के साथ इश्क फरमाते नज़र आये यश
आपको बता दें कि पिछले दिनों टैग प्रोडक्शन्स और लॉर्ड शिवा कम्युनिकेशन के बैनर तले बनी फिल्म हिंदुत्व में भारत की नई पीढ़ी की कहानी को दिखाया गया है। फ़िल्म में आशीष शर्मा ने मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया है, जो कि अपने कॉलेज में हो रहे धार्मिक भेदभाव और असामान्य बर्ताव के कारण कॉलेज प्रबंधन के कहने पर चुनाव में भाग लेता है।

आशीष शर्मा ने अपने अभिनय कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया है और उनके द्वारा फ़िल्म में जान डाल दिया गया है। वहीं फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री के रूप में सोनारिका भदौरिया ने एक भटकी हुई हिन्दू लड़की का किरदार बखूबी निभाया है, जिसे बाद में काफी प्रयत्नों के बाद सही रास्ते पर लाया जाता है।

फ़िल्म का लेखन व निर्देशन करण राजदान ने किया है। इन्होंने फ़िल्म के जरिये अपना सन्देश समाज के हर तबके तक पहुंचाने की बेहतरीन कोशिश की है। फ़िल्म का हर एक फ्रेम इस बात की पुष्टि करता है कि लेखक निर्देशक ने कोई कसर नहीं छोड़ रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+