Ranbir-Alia Wedding: कई सालों का इंतजार हुआ खत्म, एक-दूसरे के हुए आलिया-रणबीर
नई दिल्ली, 14 अप्रैल: कई सालों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हुआ। गुरुवार को बॉलीवुड का ये क्यूट कपल शादी के बंधन में बंध गया। इस सेरेमनी को काफी प्राइवेट रखा गया था, जिसमें दोनों के परिवार के चुनिंदा गेस्ट शामिल हुए। खबर ये भी है कि गुरुवार देर शाम ये कपल मीडिया के सामने आएगा और उनको पोज देगा।
Recommended Video

ये गेस्ट पहुंचे
आलिया और रणबीर के शादी की खबर काफी दिनों से आ रही थी, लेकिन दोनों के परिवार वाले तारीख को लेकर चुप्पी साधे हुए थे। बुधवार यानी 13 अप्रैल को बहुत से गेस्ट रणबीर के घर पहुंचे, जिसके बाद ये खबर आई कि उनकी मेंहदी और हल्दी की सेरेमनी हो गई है। इसके बाद 14 तारीख यानी आज वो शादी के बंधन में बंधे। इस कार्यक्रम में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, महेश भट्ट, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और अन्य शामिल हुए।

कहां पर हुई शादी ?
शादी से पहले वेन्यू के कई नाम सामने आए थे, लेकिन ये पूरा प्रोग्राम रणबीर कपूर के घर 'वास्तु' में हुआ। शादी में कोई दिक्कत नहीं आए, इसके लिए हाईलेवल सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया था। जिस वजह से उनके घर के आसपास काफी जाम देखने को मिला। इसकी वजह से बांद्रा में ओला की सर्विस भी प्रभावित हुई है। कंपनी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पंजाबी रीति-रिवाज से शादी
सूत्रों के मूताबिक आलिया-रणबीर की शादी पंजाबी रीति-रिवाज हुई है। इससे पहले हल्दी, चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में हुई थीं। सूत्रों ने ये भी बताया कि रणबीर-आलिया की वेडिंग अगले महीने OTT पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके लिए एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म को राइट्स बेचे गए हैं। शादी से पहले ही सभी गेस्ट और वहां काम में जुटे कर्मचारियों को फोटो-वीडियो ना लेने के निर्देश जारी कर दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications