पूरे 7 दिन चलेगा विक्की-कैट का वेडिंग प्रोग्राम!, राजस्थान में राजशाही ठाठ बाठ से होगी शादी
Katrina Kaif and Vicky Kaushal wedding date, marriage date of Vicky Katrina Kaif and Vicky Kaushal, Kaushal katrina kaif, katrina kaif vicky kaushal marriage, katrina kaif vicky kaushal marriage news, katrina kaif weddin
मुंबई, 02 नवंबर: बॉलीवुड का सबसे सीक्रेट कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जिनको कई बार साथ में स्पॉट तो किया गया है, लेकिन उन्होंने अपने रिलेशन पर कभी खुलकर बात नहीं की। बॉलीवुड की इस पॉपुलर जोड़ी की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी वक्त से उड़ रही है। दिसंबर में इस कपल की शादी का सभी को इंतजार है। ऐसे में जैसे-जैसे दिसंबर नजदीक आ रहा है, उनके फैंस का एक्साइटमेंट भी काफी हाई हो रहा है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि विक्की और कैट की शादी का प्रोग्राम एक दो नहीं बल्कि पूरे 7 दिनों तक चलेगा।

1 दिसंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेगा प्रोग्राम
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैट की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। यहां तक की राजस्थान में सवाई माधोपुर के रिजॉर्ट सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा को वेडिंग वेन्यू के तौर फाइनल भी कर दिया है। शादी पूरे राजस्थान के राजाओं की स्टाइल में होने वाली है। शादी का जश्न 1 दिसंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेगा।

शादी के कपड़ों से लेकर सब कुछ फाइनल
बॉलीवुड लाइफ में छपि रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के शादी की जगह से लेकर अपनी वेडिंग ड्रेस भी डिसाइड कर लिया है। फिल्म इंडस्ट्री के इस बेहद क्यूट कपल ने अपने विवाह के लिए सब्यसाची मुखर्जी के क्रिएशन को पहनने का फैसला किया है। वहीं कुछ दिनों पहले कैटरीना की मां और बहन को शहर में एथनिक वियर स्टोर्स पर खरीदारी करते हुए भी देखा गया था।

बहुत खास है राजस्थान का ये पैलेस
इधर, वेडिंग वेन्यू सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में कई तरीके के कॉकटेल और व्हिस्की के कलेक्शन के साथ देसी और विदेशी व्यंजन परोसने वाले तीन रेस्तरां हैं। सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा के पारंपरिक गार्डन बहुत ही खूबसूरत है, जिसमें पानी की स्पेशलिटी और हरे-भरे प्लांट्स हैं। पैलेस में वेस्टर्न प्रभाव वाला एक स्पा भी है।

जानिए कैसे आया राजस्थान में शादी करने का आइडिया?
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह से शादी करने का आइडिया दुल्हन कैटरीना का था और विक्की भी उनकी इस पसंद से प्रभावित थे। दरअसल, कैटरीना महारानी की तरह शादी करना चाहती थीं, जो बेहतरीन पारंपरिक भारतीय आभूषणों और दुल्हन के परिधानों से सजी हो। वह राजस्थान की संस्कृति से मंत्रमुग्ध हो गई है। वो एक राजस्थानी शादी थी, जिसमें वह कुछ साल पहले बतौर मेहमान शामिल हुई थीं और इसकी भव्यता उनके जेहन में बस गई थी। वह हमेशा से जानती थी कि जब उनकी शादी होगी, तो वह उसी तरह से होगी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications