Kangana Ranaut Birthday: इन बिग स्टारर फिल्म को कंगना ने किया था रिजेक्ट, बाद में बनी ब्लॉकबस्टर
मुंबई, 23 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut Birthday) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना मौजूदा वक्त में इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्म 'क्वीन' से मिली सफलता के बाद कंगना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कंगना की 'फैशन', 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु', 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' सहित दर्जनों ऐसी फिल्में हैं, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी है जिनको कंगना ने करने साफ मना कर दिया। ऐसे में आज उनके बर्थडे के खास मौके पर आपको बताने जा रहे उन सुपरहिट फिल्मों के बारे में जिनको एक्ट्रेस (Kangana Ranaut) ने रिजेक्ट कर दिया था।

द डर्टी पिक्चर को बोला NO
सबसे पहले बात करते हैं विद्या बालन की हिट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' की। कंगना ने इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया था। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने खुद बताया था कि उन्हें फिल्म में विद्या बालन का रोल ऑफर हुआ था, एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म सिर्फ इसलिए रिजेक्ट की थी, क्योंकि वो विद्या से अच्छा इस रोल को नहीं निभा पातीं।

रुस्तम को किया रिजेक्ट
अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' तो आपको याद होगी। इस फिल्म के लिए अक्षय को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं दर्शकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में अक्षय की वाइफ का किरदार सबसे पहले कंगना रनौत को ऑफर किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने उसे करने साफ इनकार कर दिया। बाद में इलियाना डिक्रूज ने इस भूमिका को निभाया था।

'एयरलिफ्ट' भी कंगना ने छोड़ी
ऐसे ही एक और अक्षय कुमार की फिल्म को भी कंगना मना कर चुकी हैं। सुपरहिट फिल्म 'एयरलिफ्ट' में निमरत कौर का किरदार सबसे पहले कंगना रनौत करने वाली थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण फिल्म को करने से उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद निमरत कौर ने अक्षय की पत्नी का रोल प्ले किया। बता दें कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर चली थी।

बजरंगी भाईजान और सुल्तान
कंगना रनौत, सलमान खान की दो फिल्मों के लिए मना कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने 'बजरंगी भाईजान' को करने से साफ मना कर दिया था, जिसके बाद करीना कपूर को कास्ट किया गया। ऐसे ही फिल्म 'सुल्तान' के लिए कंगना मेकर्स की पहली पसंद थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे भी रिजेक्टर कर दिया। फिर वो रोल अनुष्का शर्मा को मिला।

कंगना ने 'संजू' से बनाई दूरी
वहीं संजय दत्त की जिंदगी पर बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' भी कंगना को ऑफर की गई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने बिना किसी वजह बताए फिल्म से दूरी बना ली। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में रणबीर कपूर की वाइफ के लिए कंगना को अप्रोच किया गया, लेकिन बात नहीं बनी।












Click it and Unblock the Notifications