सलमान ने यूलिया वंतूर को साथ फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया, लेकिन वो इग्नोर करके चली गईं, देखें Video

मुंबई, 26 अक्टूबर: बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है। यह वीडियो सोमवार रात (25 अक्टूबर) का है, जब सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ अपने बहनोई एक्टर आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान और यूलिया वंतूर के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर दबाकर हो रही है।

सलमान से नाराज हुईं गर्लफ्रेंड यूलिया!

सलमान से नाराज हुईं गर्लफ्रेंड यूलिया!

दरअसल, हुआ यूं कि सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर एक साथ कार में आयुष शर्मा की पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान सलमान भाई कार की आगे की सीट पर थे और यूलिया पीछे वाली पर। जैसे ही सलमान कार से उतरे तो पापराजी के कैमरों ने उनको घेर लिया, जिसके बाद वो सामने आकर अपने अंदाज में पोज देने लगे। इतने में ही कार के पीछे के गेट से यूलिया वंतूर उतरी और बिना देर किए, वहां से निकल गई।

बिना कुछ रिएक्शन दिए निकली यूलिया

बिना कुछ रिएक्शन दिए निकली यूलिया

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल भियानी ने इंस्टा पेज पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा कि सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर। वीडियो को देखने के बाद आप घटना को लेकर अच्छे से समझ जाएंगे। इस वीडियो को सलमान के कार से बाहर निकलते हुए क्लिक किया गया था। दोनों ब्लैक आउटफिट में थे। जहां सलमान ने यूलिया को कैमरे के सामने पोज देने के लिए बोला था, लेकिन वो बिना कुछ रिएक्शन दिए वहां से निकल गई

पीछे मुड़कर भी सलमान ने देखा

पीछे मुड़कर भी सलमान ने देखा

हालांकि, ऐसा लग रहा था कि वह पपराजी के लिए उनके साथ पोज नहीं देना चाहती थीं। दरअसल जैसे ही वहां मौजूद कैमरों ने दोनों लोगों से साथ में पोज देने की रिक्वेस्ट की, फिर सलमान ने यूलिया को बुलाया लेकिन वह पहले से ही पार्टी में जाने के लिए आगे बढ़ चुकी थी। पार्टी में जाने से पहले सलमान ने कुछ और तस्वीरें खिंचवाईं और फिर पीछे मुड़कर उनको देखा।

यूजर्स ने ली वीडियो पर जमकर मौज

यूजर्स ने ली वीडियो पर जमकर मौज

इधर, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद यूजर्स अपने ही अंदाज में अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि यूलिया भाभी नाराज हैं लगता है। तो दूसरे ने कमेंट किया कि बेइज्जती कर दी मैम वंतूर ने। वहीं एक फैन ने लिखा कि इसका क्या मतलब समझा जाए। बता दें कि अब तक इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं लाखों ने देखा है। इस वीडियो के बाद सलमान और यूलिया को लेकर नई गॉशिप शुरू हो गई है।

फैमिली और फ्रेंड्स का जमावड़ा

फैमिली और फ्रेंड्स का जमावड़ा

बता दें कि आयुष ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। सलमान और यूलिया के अलावा उनके जन्मदिन की पार्टी में रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, टीवी अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया और उनकी पत्नी कांची, सुनील ग्रोवर, वरुण शर्मा, मिजान जाफरी सहित अन्य कई स्टार्स शामिल हुए। पार्टी में अतुल अग्निहोत्री, हेलेन, अरबाज खान, अलवीरा खान भी मौजूद थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+