बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहनवाज प्रधान का हार्ट अटैक से निधन, पार्टी के बीच में तबीयत हो गई थी खराब
Shahnawaz Pradhan Passed Away: पार्टी के बीच में ही फेमस एक्टर शाहनवाज प्रधान की तीबयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषिट कर दिया।

Shahnawaz Pradhan Passed Away: बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब शोज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके शानदार एक्टर शाहनवाज प्रधान का निधन हो गया है। उनके यूं अचानक इस दुनिया को अलविदा कह देने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर है कि 56 वर्षीय शाहनवाज प्रधान की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। उन्होंने फेमस वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में 'गुड्डू भैया' (अली फजल) के ससुर का दमदार किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह किसी फंक्शन में मौजूद थे, जब उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह अचानक ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
सेलेब्स दोस्त ऐसे दे रहे हैं श्रद्धांजलि
शाहनवाज प्रधान के निधन की खबर फैलते ही फिल्म जगत में सब लोग हैरान हो गए हैं। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग फिलहाल शाहनवाज को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे है और उनकी यादों को ताजा कर रहे हैं। इसी कड़ी में फेमस एक्टर राजेश तैलंग जो कि शाहनवाज के साथ वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में नजर आए थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा है- शाहनवाज भाई आखिरी सलाम!!! क्या गजब के जहीन इंसान और कितने बेहतर अदाकार थे आप। मिर्जापुर के दौरान कितना सुंदर वक्त गुजरा हमने साथ में, यकीन नहीं हो रहा।
1963 में उड़ीसा में हुआ था जन्म
वहीं आमिर खान की 'लगान' में लाखा का किरदार निभाने वाले एक्टर यशपाल शर्मा ने लिखा है- आज मुंबई में ये प्रोग्राम अटेंड किया... बड़ा अच्छा चल रहा था सब... लेकिन ये अचानक आपके साथ क्या हो गया। आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर शाहनवाज प्रधान का जन्म 6 दिसंबर 1963 को उड़ीसा में हुआ था। जब वह 7 साल के थे, तब उनका परिवार रायपुर शिफ्ट हो गया था। 7वीं क्लास में उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था और तभी उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में बढ़ी थी। उन्होंने ग्रेजुएशन किया और कॉलेज में ही लोकल ड्रामा ग्रुप ज्वॉइन कर लिया और प्ले करने लगे थे।
इन फिल्मों में कर चुके थे काम
साल 1991 में शाहनवाज एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने टीवी शो 'जन से जनतंत्र तक' से डेब्यू किया था। उन्होंने 'श्री कृष्णा' सीरियल में 'नंद बाबा' का दमदार किरदार भी निभाया था। सिर्फ इतना ही नहीं वह टीवी के फेमस शो 'अलिफ लैला' में 'सिंदबाद द सेलर' के रोल में भी नजर आए थे। शाहनवाज ने सिर्फ टीवी सीरियल्स में, बल्कि फिल्मों में भी काम किया है। वो 'बैंगिस्तान', शाहरुख खान की 'रईस', एमएस धोनी की बायोपिक और फेमस वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में भी नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications