कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का 99 साल की उम्र में निधन, बहुत दिनों से खराब थी तबीयत

कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का 99 साल की उम्र में निधन, बहुत दिनों से खराब थी तबीयत

मुंबई, 23 सितंबर: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर का आज सुबह 23 सितंबर की सुबह निधन हो गया। श्यामक डावर की मां का 99 साल की थी। पूरन डावर की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब थी। पूरन कुछ समय से ठीक नहीं थीं और बुढ़ापे की वजह से उन्हें कई सारी बीमारियां हो गई थीं। बॉलीवुड के कई हस्तियों और श्यामक डावर के फैंस ने उनकी मां के निधन पर दुख जताया है।

Shiamak Davar

बॉलीवुड सेलेब्रिटी की तस्वीरों और वीडियो का अपडेट देने वाले पपराजी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने पूरन डावर के निधन की खबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। श्यामक डावर और उनकी मां की एक तस्वीर साझा करते हुए विरल भयानी ने लिखा, "पूरन एन डावर, श्यामक डावर की मां, जो 99 वर्ष की थीं, उनका आज सुबह खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया!''

श्यामक डावर बॉलीवुड के सबसे मशहूक कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्हें भारत में डांस की दुनिया में क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। श्यामक डावर को 'समकालीन नृत्य के गुरु' के रूप में जाना जाता है।

एक्ट्रेस रश्मि देसाई और रजनीश दुग्गल जैसी हस्तियों ने सोशल मीडिया हैंडल पर पूरन डावर के निधन पर दुख जताया है। श्यामक डावर का अपनी मां के साथ करीबी रिश्ता था।

श्यामक डावर को फिल्म 'दिल तो पागल है' में काम करने के लिए 1997 में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। श्यामक डावर को जुलाई 2011 में भारत और दुनिया भर में मनोरंजन में उनके योगदान के लिए मिडिलसेक्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई थी। श्यामक डावर ने ताल, किसना, बंटी और बबली, धूम 2, आई सी यू, तारे जमीं पर, युवराज, रब ने बना दी जोड़ी, भाग मिल्खा भाग और जग्गा जासूस जैसी हिंदी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफ किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+