अनुष्का ने काटा केक, दीपिका ने की इस फिल्म की कॉपी, कुछ इस तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाया New Year का जश्न
मुंबई। नए साल का आज पहला दिन है। बीती रात दुनियाभर में आम से लेकर खास लोगों ने नए साल का स्वागत धूमधाम से किया। बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज से नए साल का वेलकम किया। इस बीच कई सेलेब्रिटी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। सैफ अली खान अपने परिवार के साथ डिनर करते हुए नजर आए तो वहीं दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ डिनर करते हुए फोटो शेयर किया।

करीना कपूर ने फैमिली के साथ मनाया नए साल का जश्न
करीना कपूर के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो सामने आई है। फोटो में देखा जा सकता है कि करीना लाल रंग के नाइट सूट में नजर आ रही हैं। उनके सिर पर गोल्डन रंग की टोपी है और वे बिना मेकअप के दिख रही हैं। उनके साथ पति सैफ अली खान, ननद सोहा अली खान और ननदोई कुणाल खेमू भी नजर आ रहे हैं। सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- 2021 का आखिरी सुपर दिन 50 फीसदी कैपेसटी के साथ।
Alia ने शेयर किया जंगल सफारी का फोटो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नए साल पर सफारी का मजा ले रहे हैं।
अनुष्का ने कुछ इस तरह किया नए साल का स्वागत
वहीं अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ केक काटकर नए साल का जश्न मनाया।
सोनम ने डिनर होस्ट किया
सोनम कपूर ने नए साल पर पति आनंद आहूजा के साथ डिनर होस्ट किया।
दीपिका ने बिताया क्वालिटी टाइम
वहीं दीपिका पादुकोण ने अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 83 से उनकी नकल की, जिसका वीडियो रणवीर ने शेयर किया है।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया फोटो
अर्जून कपूर और मलाइका अरोड़ा ने थ्रोबैक फोटो के साथ विश किया न्यू ईयर












Click it and Unblock the Notifications