Sidhu Moosewala की हत्या से सदमे में सिनेमा जगत, सोशल मीडिया पर इन सितारों ने जताया दुख

पंजाबी सिद्धू मुसेवाला की रविवार 29 मई की शाम को चलती सड़क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरा बॉलीवुड जगत सदमे में है।

मुंबई, 30 मई: रविवार 29 मई की शाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या की खबर ने सबको सन्न करके रख दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से फैंस से लेकर बॉलीवुड तक हर तरफ शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सभी सेलेब्स इस घटना पर दुख प्रकट कर रहे हैं। बता दें कि, रणवीर सिंह, सोनू सूद और अजय देवगन के अलावा और भी कईं सितारों ने इस घटना पर अपना दुख जाहिर किया।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर सेलेब्स ने जताया दुख

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर सेलेब्स ने जताया दुख

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार 29 मई की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली घटना ने सबको सदमे में डाल दिया। बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला की उम्र 28 साल थी। उनके साथ इस घटना में मौजूद अन्य दो साथी घायल हैं। वहीं इस घटना के बाद से फैंस से लेकर सिनेमा जगत तक हर कोई इस घटना से सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सेलेब्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस घटना पर अजय देवगन, सोनू सूद और रणवीर सिंह समेत कई सितारों ने अपना रिएक्शन दिया।

रणवीर सिंह ने किया पोस्ट

आपको बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने पर एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धू की तस्वीर शेयर की। उन्होंने फोटो पर कैप्शन में टूटे दिल के साथ लिखा 'दिल दा नहीं मादा'।

सोनू सूद ने शेयर की मां और सिद्धू की फोटो

वहीं सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया। सोनू सूद ने इस घटना पर दुख जताते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा कि, एक 'मां और बेटा चला गया'। इसके साथ उन्होंने सिद्धू और उनकी मां की एक तस्वीर शेयर की है।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder: राजनीतिक जगत के इन दिग्गजों ने जताया शोक | Congress party | वनइंडिया हिंदी

    अजय देवगन ने किया ट्वीट

    सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन पर अजय देवगन ने दुख जताते हुए ट्वीट किया। अभिनेता ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'मूसेवाला के निधन से स्तब्ध हैं'। उन्होंने आगे लिखा - 'वाहेगुरु उनके प्रियजनों को दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।'

    शहनाज गिल ने भी किया ट्वीट

    इसके अलावा टीवी स्टार शहनाज गिल ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने इस पोस्ट पर पंजाबी भाषा में लिखा कि 'किसे दा जवान दे या पुट एस दुनिया तो चला जावे, इस तो वड्डा दुख कोई नहीं हो सकता दुनिया ते। वाहेगुरुजी मेहर करे।' शहनाज गिल के इस ट्वीट का मतलब है कि, दुनिया में इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं है कि कोई अपने छोटे बच्चे को खो दे। भगवान, वाहे गुरु जी मेहर करें। इसके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारें हैं जो लगातार सोशल मीडिया पर इस घटना पर अपना शोक प्रकट कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+