आलीशान रेस्तरां के मालिक हैं ये 6 बॉलीवुड सेलेब्स, फिल्मों के अलावा फूड बिजनेस से कर रहे मोटी कमाई
Bollywood Celebs Luxurious Restaurant: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान फिलहाल खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि किंग खान की पत्नी गौरी खान मुंबई में अपने रेस्तरां 'टोरी' में लोगों को 'नकली' पनीर सर्व कर रही हैं।
गौरी खान का रेस्तरां 'टोरी'
एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर सार्थक सचदेवा ने दावा किया है कि गौरी खान के रेस्तरां 'टोरी' में 'नकली' पनीर की डिशेज सर्व की जा रही हैं। इन्फ्लुएंसर के इस दावे के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चारों तरफ हंगामा मच गया है।

सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं गौरी खान
-आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके में 'टोरी' नाम के एक लग्जीरियस रेस्तरां की शुरुआत की थी। गौरी खान भले ही अपने पति की तरह एक्टिंग करियर से न जुड़ी हों लेकिन वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं। गौरी खान एकसाथ कई तरह के बिजनेस संभालती हैं।
-पेशे से इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान अब अपना रेस्तरां भी चला रही हैं। गौरी खान ने अपने मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। फिलहाल वह अपने नए रेस्तरां के चलते सुर्खियों में छा गई हैं। हालांकि उनके इस फूड बिजनेस की टीम ने नकली पनीर के मामले पर लोगों को सफाई दे दी है लेकिन इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के रेस्तरां बिजनेस को लेकर चर्चा बढ़ गई है।
गौरी खान के अलावा इन स्टार्स ने भी खोल रखे हैं अपने लग्जीरियस रेस्तरां, जिससे होती है मोटी कमाई-
कंगना रनौत (द माउंटेन स्टोरी)
कंगना रनौत ने फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद राजनीति में एंट्री की और अब वह बिजनेस की दुनिया में भी अपने कदम जमा रही हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपना एक रेस्तरां खोला है। उन्होंने अपने रेस्तरां का नाम- 'द माउंटेन स्टोरी' रखा है। लोगों को उनके रेस्तरां के एंबीयंस के साथ साथ उसकी लोकेशन भी खूब पसंद आ रही है। यहां पर लोग खूबसूरत वादियों को देखते हुए पहाड़ी खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां के मेन्यू में दुनियाभर की कई फेमस डिशेज भी रखी गई हैं।
धर्मेंद्र (गरम धरम ढाबा)
हिंदी फिल्मों के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र ने भी अपना एक रेस्तरां खोला है। उन्होंने इसे साल 2015 में खोला था, जिसका नाम 'गरम धरम ढाबा' है। ये ढाबा आज के इस डिजीटल युग में गांव का फील देती है। इसके साथ ही इसे धर्मेंद्र की फिल्मों के पोस्टर और उनके फेमस डायलॉग से डेकोरेट किया गया है। यहां पर लोग अच्छे देसी खाने का स्वाद ले सकते हैं। धर्मेंद्र अपने इस रेस्तरां से जमकर कमाई करते हैं।
सुनील शेट्टी (H2O-द लिक्विड लाउंज)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी एक्टिंग के साथ साथ बिजनेस की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के बाद अब फूड बिजनेस में भी हाथ आजमाया है और लोगों को ये पसंद भी आया है। सुनील शेट्टी ने साल 2000 में मुंबई में 'H2O-द लिक्विड लाउंज' नाम के एक लग्जरी क्लब की ओपनिंग की थी। लोगों को इस क्लब की वाइब और एंबियंस खूब पसंद आता है। सुनील शेट्टी इस क्लब से मोटी कमाई करते हैं।
अर्जुन रामपाल (LAP)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने साल 2009 में फूड और हॉस्पिटैलिटी के बिजनेस में एंट्री की थी। उन्होंने 'LAP' नाम का एक लक्जरी नाइट क्लब लॉन्च किया था। ये नाइट क्लब लाउंज बार और रेस्तरां है, जो कि दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में मौजूद होटल सम्राट का एक हिस्सा है। इस लाउंज का इंटीरियर और फर्नीचर बहुत खास और अट्रैक्टिव है। आपको बता दें कि इस लग्जरी क्लब को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है।
शिल्पा शेट्टी (बास्टियन)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में 'बास्टियन' चेन रेस्तरां की शुरुआत की है। वह इस रेस्तरां की को-ओनर हैं। उन्होंने साल 2019 में इसमें 50 फीसदी हिस्सेदारी अपने नाम कर ली थी। आम लोगों के साथ साथ ये रेस्तरां बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी काफी पॉपुलर हो गया है। करीब 8000 स्क्वायर फुट में बना ये रेस्तरां अंदर से रॉयल लुक देता है और शिल्पा शेट्टी को इससे काफी कमाई होती है।
जूही चावला (रुए डु लिबन)
आपको बता दें कि जूही चावला बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने न सिर्फ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है बल्कि वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। उन्होंने अपने बिजनेसमैन पति जय मेहता के साथ मिलकर एक रेस्तरां खोला है। उनके इस रेस्तरां का नाम 'रुए डु लिबन' है, जो कि काफी लग्जीरियस है। 3200 स्क्वायर फुट में बने इस रेस्तरां को कई क्रिएटिव चीजों से सजाया गया है। जूही चावला की इस रेस्तरां से जमकर कमाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications