अयोध्या के लिए रवाना हुए बॉलीवुड सेलेब्स, पारंपरिक भारतीय कपड़ों में नजर आए रणबीर कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक
Ayodhya Ram Mandir Bollywood Stars: आज 22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह आयोजित हो रहा है। इस खास दिन पर रामलला की प्राष प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होने जा रहा है। इस एतिहासिक समारोह में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तिया शामिल होने के लिए अयोधिया पहुंच रही हैं। ऐसे में आज सुबह बॉलीवुड के कई कलाकार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े इन सभी कालकारों ने अयोध्या पहुंचने से पहले मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी को जमकर पोज दिए। इन सेलेब्स में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर अमिताभ बच्चन, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ तक मौजूद थीं। सभी लोग भारतीय पारंपरिक ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे।

धोती-कुर्ते में नजर आए रणबीर कपूर
आपको बता दें कि इस ग्रैंड समारोह में शामिल होने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयोध्या के लिए निकल चुके हैं। सोमवार सुबह कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
आलिया भट्ट ने पहनी नीली साड़ी
रणबीर और आलिया के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी दिखाई दिए। सफेद रंग के धोती-कुर्ता और कश्मीरी शॉल में रणबीर कपूर बहुत ही हैंडसम रहे थे। वहीं आलिया भट्ट नीले रंग की साड़ी में बहुत ही सुंदर दिखाई दे रही थीं।
माधुरी दिक्षित और श्री राम माधव नेने
इसके अलावा माधुरी दिक्षित और उनके पति श्री राम माधव नेने को अयोध्या के लिए निकलने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। पीली साड़ी में माधुरी हमेशा की तरफ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं पठानी सूट में उनके पति भी खूब जंच रहे थे।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को भी अयोध्या के लिए निकलते देखा गया। दोनों मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे। कैटरीना कैफ ने जहां गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी, वहीं पति विक्की कौशल ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहन रखी थी।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी सफेद कुर्ता पायजामा पहने अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने गले में एक सफेद रंग का मफलर भी लेपट रखा था। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी नजर आए। हालांकि दोनों ने पैपराजी को पोज नहीं दिए।
जैकी श्रॉफ और आयुष्मान खुराना
हाथों में पौधा लिए बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी को जमकर पोज दिए। उनके साथ ही बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना कुर्ता पजामा पहने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।












Click it and Unblock the Notifications