बॉलीवुड से बड़ी खबर, चेन्नई एयरपोर्ट पर फेमस एक्टर गिरफ्तार, कस्टम्स विभाग को मिला 'ऐसा' सामान
Student Of The Year Actor Arrested: लीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चेन्नई एयरपोर्ट पर उस समय सनसनी फैल गई जब कस्टम्स विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने संयुक्त अभियान चलाकर बॉलीवुड के एक फेमस सपोर्टिंग एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का एक्टर हुआ गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर'में नजर आए सपोर्टिंग एक्टर को ड्रग्स तस्करी के आरोप में चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक्टर के पास से 3.5 किलो कोकीन बरामद
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों ने एक्टर के पास से 3.5 किलो कोकीन बरामद किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
-ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल जांच एजेंसियों ने एक्टर की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि ये जानकारी सामने आई है कि वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और कुछ अन्य फिल्मों में सपोर्टिंग रोल कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार एक विशेष इनपुट के आधार पर एक्टर को सिंगापुर से आते ही चेन्नई एयरपोर्ट पर रोका गया था।
ट्रॉली बैग में छिपाकर लाया गया कोकीन
-जब अधिकारियों ने एक्टर के सामान की तलाशी ली तो उन्हें ट्रॉली बैग के निचले हिस्से में छुपाए गए प्लास्टिक पाउच मिले। इनमें सफेद पाउडर जैसा पदार्थ था। मौके पर किए गए फील्ड ड्रग टेस्ट में ये पाउडर कोकीन निकला। इसके बाद एक्टर को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। शुरुआती पूछताछ में एक्टर ने बताया कि वह कंबोडिया से सिंगापुर होते हुए चेन्नई पहुंचे थे।
-जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार एक्टर का दावा है कि कंबोडिया में कुछ अनजान लोगों ने उन्हें ये ट्रॉली दी थी और कहा था कि इसे चेन्नई एयरपोर्ट पर किसी व्यक्ति को सौंपना है। हालांकि अधिकारियों को शक है कि असली योजना इस ड्रग्स को मुंबई या दिल्ली पहुंचाकर वहां के नेटवर्क को सौंपने की थी।
-फिलहाल DRI इस पूरे ड्रग सिंडिकेट और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। वहीं कस्टम्स विभाग अभिनेता की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या उन्होंने पहले भी इस तरह की तस्करी की है।
चेन्नई एयरपोर्ट पर पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
-चेन्नई एयरपोर्ट पर ये हालिया बरामदगी कोई पहला मामला नहीं है। बीते दो हफ्तों में ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। गत 16 सितंबर 2025 को इथियोपिया से आए एक केन्याई नागरिक को 2 किलो कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
-वहीं गत 1 सितंबर 2025 को कस्टम विभाग ने फेरेरो रोशर चॉकलेट के डिब्बों में छुपाई गई 5.6 किलो कोकीन जब्त की थी और इथियोपिया से आए दो यात्रियों को हिरासत में लिया था। इस पूरी कार्रवाई के बाद से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और माना जा रहा है कि ड्रग्स तस्करी का बड़ा नेटवर्क भारत में सक्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications