Video: उर्वशी रौतेला के हाथ से छूटा iPhone तो निकली चीख, जल्दी से उठाकर करने लगी बार-बार चेक

मुंबई, 16 अक्टूबर: बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस में शुमार उर्वशी रौतेला को कौन नहीं जानता? अपने बोल्‍ड अंदाज के लिए उर्वशी के सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक चर्चे हैं। जब भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी फोटो या वीडियो शेयर करती हैं, तो वो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। वहीं इस बीच अब उनका नया वीडियो काफी चर्चाओं में हैं, जिसमें उनका आईफोन हाथ से छूटा तो उनकी चीख निकल गई।

कार से निकलते ही गिरा मोबाइल

कार से निकलते ही गिरा मोबाइल

दरअसल, आपको इस बात की तो जानकारी अच्छे से होगी कि iPhone की कीमत लाखों में होती है। और ऐसे में अगर आईफोन 13 हो और वो किसी के हाथ से छूट जाए तो चीख निकलना स्वाभाविक हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ भी हुआ, जब वो अपनी कार ने निकल रही थी तो उनके फोन हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन देने लायक था।

फोन गिरा तो निकली चीखें

फोन गिरा तो निकली चीखें

इस घटना का वीडियो voompla ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि जैसे ही एक्ट्रेस कार ने निकलती है, उनके हाथ से फोन छूट जाता है, तो उनकी चीखें निकल जाती है। इतना ही नहीं तुरंत फोन को उठाकर वो चेक करती हैं कि कहीं मोबाइल टूटा तो नहीं। उर्वशी ने एक दो नहीं बल्कि कई बार फोन को बड़े गौर से देखा।

यूजर्स ने किए कई मजेदार कमेंट्स

यूजर्स ने किए कई मजेदार कमेंट्स

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस एक मीटिंग के सिलसिले में मुंबई में टी-सीरीज के दफ्तर पहुंची थीं। जहां उनके साथ यह घटना हुई। हालांकि उर्वशी के फोन के गिरने के बाद यूजर्स ने इस पर कई मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा कि मेरा भी Vivo फोन गिर गया था, प्लीज मेरी भी फोटो लीजिए। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा कि चाहे कितनी भी बड़ी स्टार हो, हरकत मिडिल क्लास वाली हैं।

कई बड़े प्रोजेक्ट में बिजी एक्ट्रेस

कई बड़े प्रोजेक्ट में बिजी एक्ट्रेस

इसके अलावा अगर उर्वशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'द लेजंड' की शूटिंग में बिजी है, जो चेन्नई में चल रही है। इसी के साथ वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में वो रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी। वह 'थिरुतु पायले 2' के हिंदी रीमेक भी करतीं दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+