'आपके पास सब कुछ हो ...', स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत की शुभकामनाओं का दिया जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को कंगना रनौत ने शादी की बधाई दी थी। जिसके एक दिन बाद स्वरा ने कंगना को रिप्लाई किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भाष्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहद अहमद से शादी कर उन्हें अपना जीवनसाथी बनाया है। स्वरा ने 6 जनवरी को कोर्ट में शादी की थी जिसके बाद गुरुवार को अपनी मैरिज की कुछ तस्वीरें भी शेयर कर अपनी शादी की खुशखबरी सुनाई थी। स्वरा और फहद का मार्च महीने पारंपरिक तरीके से निकाह होगा। स्वरा भाष्कर को कई बॉलीवुड हस्तियों ने बधाई दी थी। इतना ही नहीं स्वरा भाष्कर को कंगना रनौत ने भी विश किया था। वहीं अब स्वरा भाष्कर ने कंगना रनौत की शुभकामनाओं का जवाब ट्टीट कर दिया है।

कंगना ने स्वरा को शादी पर विश करते हुए किया था ये ट्टीट
याद रहे सोशल मीडिया पर आए दिन स्वरा और कंगना के बीच वैचारिक जंग छिड़ी रहती है ऐसे में जब स्वरा के खुशी के मौके पर कंगना रनौत ने विश करके लोगों को हैरान कर दिया था। कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए स्वरा के लिखा था "आप दोनों खुश दिख रही हैं और धन्य हैं कि भगवान की कृपा है... शादियां दिलों में होती हैं बाकी सब औपचारिकताएं हैं...।"

स्वरा भास्कर ने कंगना को जवाब देते हुए बोली ये बात
स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए ट्टीट किया और लिखा - धन्यवाद कंगना! इसके साथ दिल को दो इमोजी शेयर करते हुए लिखा आपको हर खुशी और आनंद मिले। स्वरा ने अंत में हार्ट का इमोजी शेयर कर गले लगाने का भी इमोजी शेयर किया।

कंगना रनौत ने स्वरा के बीच इस बात शुरू हुई थी बहस
गौरतलब है कि 2020 में कंगना रनौत और स्वरा भाष्कर के बीच सोशल मीडिया पर तब बहस शुरू हुई थी जब कंगना ने स्वरा और तापसी पन्नू को 'बी-ग्रेड एक्ट्रेस' कहा था। कंगना ने 2021 के एक इंटरव्यू में कहा था कि स्वरा और तापसी, जो फिल्म इंडस्ट्री में दोनों 'बाहरी' हैं, फिल्म निर्माता करण जौहर को प्रभावित करने के लिए बॉलीवुड में नेपोटिज्म से इनकार करती हैं, लेकिन फिर भी 'काम नहीं मिलता।'

कंगना ने दो फिल्मों में साथ काम किया है
स्वरा ने ट्विटर पर कंगना के कमेंट का टांट वे में जवाब देते हुए इसे 'तारीफ' बताया था। कुछ महीने बाद दोनों के बीच ट्विटर पर नोकझोंक चलती रही और स्वरा ने अंत में कंगना को यह कहते हुए अपनी जंग समाप्त की कि वह उनसे प्यार करती हैं। स्वरा और कंगना ने दो फिल्मों में साथ काम किया है। जिसमें 2011 में तनु वेड्स मनु और 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फिल्म है।

स्वरा भास्कर ने फहद के साथ ये वीडियो शेयर किया था
स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा "कभी-कभी आप दूर-दूर तक किसी ऐसी चीज की तलाश करते हैं जो आपके ठीक बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक-दूसरे को ढूंढ लिया!" मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद अहमद यह अराजक है लेकिन यह आपका है!" अहमद ने पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "मैं कभी नहीं जानता था कि अराजकता इतनी खूबसूरत हो सकती है। मेरा हाथ थामने के लिए धन्यवाद स्वरा ।

उर्मिला मातोंडकर ने भी स्वरा को विश करते हुए लिखी थी ये पोस्ट
एक्ट्रेस से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर ने भी स्वरा को विश करते हुए लिखा था "कितना प्यारा!! बधाई डियर स्वरा और फहद अहमद। आपको प्यार और खुशियों की दुनिया की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं !!" स्वरा भास्कर ने जवाब देते हुए लिखा था "धन्यवाद उउउउउउउउ उर्मिला मैम! ढेर सारा प्यार।"
Thank you Kangana! 💕 May you have every happiness and joy 🤗💜 https://t.co/USh4CXoYrY
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications