100 साल की उम्र में जानी-मानी अभिनेत्री का हुआ निधन, बेहद बुरे गुजरे देवानंद की एक्ट्रेस के आखिरी दिन
बॉलीवुड से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री स्मृति बिस्वास नारंग का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 3 जुलाई को अपने ही घर में अंतिम सांस ली।
बताते चले कि स्मृति का निधन महाराष्ट्र के नासिक शहर में अपने ही घर पर हुआ। वे हिंदी, मराठी और बंगाली इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। फिल्ममेकर हंसल मेहता ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बताते चलें कि स्मृति दास के निधन पर मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता ने उन्हें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि शांति से और एक खुशहाल जगह पर चले जाइये, प्रिय स्मृतिजी। हमारी जिंदगी को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद। RIP स्मृति बिस्वास।
कई एक्ट्रेस इंडस्ट्री में ऐसी हुई हैं, जिनकी पूरी जिदंगी लाइमलाइट में बीती मगर उनके आखिरी वक्त में कोई साथ नहीं आया। स्मृति का नाम भी उन्हीं में से एक है। अपने समय की जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं स्मृति 28 साल पहले अपनी बहन के साथ रहने के लिए नासिक आ गई थीं। इससे पहले वे मुंबई में थीं।
उनका आखिरी वक्त काफी बुरा गुजरा। गरीबी से वे जूझती रहीं। एक्ट्रेस ने साल 1930 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वे इंडस्ट्री में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्म में भी डेब्यू किया।
अपने करियर में उन्होंने कई दिग्गज फिल्म मेकर्स के साथ काम किया है। इनमें गुरु दत्त, वी शांताराम, मृणामल सेन, बिमल रॉय और बीआर चोपड़ा से लेकर राज कपूर तक का नाम शामिल है। वे एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आईं। एक्ट्रेस ने कई सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया, जिसमें दिग्गज अभिनेता देव आनंद का नाम भी शामिल है।
एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर एसडी नारंग से शादी कर ली थी। मगर शादी के बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इसके बाद वे टीवी पर बिरले ही नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications