कोरोना का शिकार हुई Nora Fatehi, इंस्टाग्राम पोस्ट कर बोलीं- 'कई दिनों से बेड पर हूं..'

कोरोना का शिकार हुई Nora Fatehi, इंस्टाग्राम पोस्ट कर बोलीं- 'कई दिनों से बेड पर हूं..'

मुंबई, 30 दिसंबर: कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप एक बार फिर देश में बढ़ने लगा है। तो वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर स्टार्स के कोरोना संक्रमित होने की खबरे सामने आने लगी हैं। अर्जुन कपूर और शिल्पा शिरोडकर के बाद अब नोरा फतेही की कोरोना वायरस रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

इंस्टा पोस्ट पर नोरा फतेही ने दी जानकारी

इंस्टा पोस्ट पर नोरा फतेही ने दी जानकारी

वहीं, नोरा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि उनके प्रवक्ता की तरफ से भी की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि नोरा 28 दिसंबर कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई थी और अभी वो डॉक्टरों की निगरानी में क्वारंटीन हैं। वहीं, नोरा फतेही ने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी है।

इंस्टा पर नोरा ने लिखी ये बात

इंस्टा पर नोरा ने लिखी ये बात

नोरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- 'हे दोस्तो, दुर्भाग्यवश में इस समय कोविड से लड़ रही हैं। सच कहूं तो इसने मुझे बुरी तरह से हिट किया है। मैं कुछ दिनों से डॉक्टर की देखरेख में बिस्तर पर हूं। प्लीज दोस्तों सुरक्षित रहिए और अपना मास्क जरूर पहनें। ये बहुत तेजी से फैल रहा है और ये किसी ने किसी तरह से हर किसी को प्रभावित कर सकता है। बदकिस्मती से मेरी हालत काफी खराब हुई है और यह किसी के भी साथ हो सकता है।'

नोरा ने दी सावधान रहने की सलाह

नोरा ने दी सावधान रहने की सलाह

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने आगे लिखा- 'कृपया सावधान रहें। मैं इस समय ठीक होने पर काम कर रही हूं, जो अभी सबसे ज्यादा मायने रखता है। आपके स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। ध्यान रखिए, सुरक्षित रहिए।' इस बीच नोरा फतेही की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें ऐसा दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वो घर से बाहर निकली। हालांकि, इन दावों को नोरा के प्रवक्ता साफ तौर पर खारिज कर दिया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 33 दिन बाद कोरोना के 13 हजार से ज्यादा केस, जानें अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    नोरा के प्रवक्ता की तरफ से आई सफाई

    नोरा के प्रवक्ता की तरफ से आई सफाई

    नोरा के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि 'कल से इंटरनेट पर नोरा की स्पॉटिंग की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह पहले के एक इवेंट की तस्वीरें हैं और नोरा हाल ही में कहीं बाहर नहीं गई हैं। हम रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सभी उन पुरानी तस्वीरों को इग्नोर करें।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+