नोरा फतेही ने छोड़ा इंस्टाग्राम, इस पोस्ट के बाद किया अकाउंट डिलीट!

मुंबई, 04 फरवरी: बॉलीवुड एक्ट्रे्स और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। हाल ही में गुरु रंधावा के साथ नोरा के गाने ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी, जिसके बाद अब नोरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर एक बार फिर से खबरों में हैं। जानकारी के मुताबिक नोरा का इंस्टाग्राम पर अकाउंट शो नहीं हो रहा है, जिसके बाद बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम में कुछ गड़बड़ी के चलते अकाउंट डिलीट हो गया है या फिर ब्लॉक हो चुका है।

नोरा का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट

नोरा का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और शानदार डांसर्स में शुमार नोरा को अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाथ धोना पड़ गया है। ऐसे में कयास लगाएं जा रहे हैं कि नोरा फतेही ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है या किसी तकनीकी समस्या के कारण दिखाई नहीं दे रहा है। फिलहाल डांसिंग क्वीन इस वक्त दुबई में छुट्टियां मना रही हैं, जिसकी उन्होंने लास्ट पोस्ट शेयर की थी।

ये था नोरा का आखिरी पोस्ट

ये था नोरा का आखिरी पोस्ट

अपनी लास्ट पोस्ट में नोरा ने दुबई में शेर के साथ फोटो और वीडियोज शेयर किए थे, जिसमें से एक में वो भूखे शेर को खाना खिलाते हुए दिखाई दे रही थीं। दुबई में वेकेशन एन्जॉय कर रही नोरा ने दो शेरों के साथ बैठी हुई लास्ट फोटो शेयर की थी, तस्वीरों के साथ नोरा ने कैप्शन लिखा था- 'अब से बस लॉयन एनर्जी ही होगी, बाकी कुछ नहीं।'

नोरा ने डिलीट किया अपना अकाउंट?

नोरा ने डिलीट किया अपना अकाउंट?

दूसरी तरफ नोरा के इंस्टा अकाउंट के डिलीट होने की खबर के बाद उनके फैंस काफी मायूस हैं। दूसरी तरफ दावा किया जा रहा है कि डांसिंग दिवा ने खुद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया है। यदि आप उसके आधिकारिक इंस्टा पेज पर जाते हैं, तो आपको एक त्रुटि के साथ संकेत दिया जाता है, जिसमें लिखा होता है: "क्षमा करें, यह पृष्ठ उपलब्ध नहीं है।"

 इंस्टाग्राम पर थे 37.6 मिलियन फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर थे 37.6 मिलियन फॉलोअर्स

आपको बता दें कि नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थीं। उनके पोस्ट जबरदस्त तरीके से वायरल होते थे। नोरा के इंस्टाग्राम पर 37.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि वो 418 लोगों को फॉलो करती थीं। उन्होंने करीब 1611 पोस्ट किए थे। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा को आखिरी बार गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो, डांस मेरी रानी में देखा गया था, जो 21 दिसंबर, 2021 को रिलीज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+